जिस पति के नाम का टैटू बनवाया, उसी ने मार दी गोली लखनऊ कांड में बहन के दावे से मचा हड़कंप

0
lucknow-2-1

CENTRAL NEWS DESK: ICICI बैंक के बाहर पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या और इसके बाद बहन की हत्या कर खुदकुशी करने के मामले में चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं। दिव्या की बहन और यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा ने आरोप लगाया है कि मानस वाजपेयी लंबे समय से उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। प्रज्ञा के मुताबिक, घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर दिव्या को प्रताड़ित किया जाता था।

प्रज्ञा ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि अगर Blinkit से मंगाया गया टमाटर खराब निकल जाता था, तो मानस इसके लिए भी दिव्या को पीटता था। उन्होंने कहा कि दिव्या इसी व्यवहार से परेशान होकर पति से अलग होना चाहती थी।

एक साल से अलग रह रहे थे दोनों

दिव्या और मानस की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। हालांकि, दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक, दिव्या ने पिछले साल तलाक के लिए भी आवेदन किया था। प्रज्ञा का दावा है कि मानस दिव्या पर किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने का आरोप लगाता था।

प्रज्ञा ने यह भी आरोप लगाया कि मानस दिव्या का पीछा करता था और उस पर लगातार मानसिक दबाव बना रहा था।

बैंक के बाहर बुलाकर मारी गोली

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को मानस दिव्या के कार्यस्थल पहुंचा। उसने दिव्या को ICICI बैंक के बाहर बुलाया और कुछ देर बातचीत के बाद उसे गोली मार dsदी। गंभीर हालत में दिव्या को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद मानस घर पहुंचा और अपनी बहन शिवा वाजपेयी की भी गोली मारकर हत्या कर दी। कुछ देर बाद उसने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

WhatsApp स्टेटस में पत्नी पर लगाया आरोप

पुलिस के अनुसार, मानस ने घटना से पहले WhatsApp पर एक स्टेटस भी लगाया था। इसमें उसने पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया और अपनी पत्नी व बहन की हत्या के बाद खुदकुशी करने की बात लिखी थी।

‘दिव्या सब ठीक होने की उम्मीद कर रही थी’

प्रज्ञा के मुताबिक, तमाम परेशानियों के बावजूद दिव्या रिश्ते को बचाना चाहती थी। उन्होंने कहा कि दिव्या ने पति के नाम का टैटू भी बनवाया था और तेज के व्रत की तैयारी कर रही थी। प्रज्ञा ने दावा किया कि दिव्या को उम्मीद थी कि मानस बदल जाएगा।

कहां से आईं तीन रिवॉल्वर

प्रज्ञा ने पुलिस जांच पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि बैंक में काम करने वाले मानस के पास तीन रिवॉल्वर कैसे पहुंचीं और उसे हथियार किसने दिए। उन्होंने आशंका जताई कि पुलिस को इस पहलू की भी जांच करनी चाहिए।

लखनऊ पुलिस अब गोलीकांड, हथियारों की उपलब्धता, मानस के आरोपों और दोनों बहनों की हत्या के पीछे की पूरी वजह की जांच कर रही है। प्रज्ञा के आरोपों की भी जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *