कानपुर जीआरपी का ऑपरेशन मुस्कान: 611 यात्रियों को लौटाए गुम मोबाइल, 2.5 करोड़ की है कीमत
CENTRAL NEWS DESK: रक्षाबंधन के मौके पर कानपुर जीआरपी ने यात्रियों को बड़ी राहत दी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत ट्रेनों में सफर के दौरान गुम हुए 611 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये बताई गई है।
छह महीने तक चला अभियान, 27 टीमों ने की कार्रवाई
गुरुवार दोपहर आयोजित कार्यक्रम में जीआरपी ने यात्रियों को उनके बरामद मोबाइल सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर यात्रियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। मोबाइल बरामद करने के लिए जीआरपी की 27 टीमों ने करीब छह महीने तक अभियान चलाया। तकनीकी निगरानी और सर्विलांस की मदद से अलग-अलग कंपनियों के गुम मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया।
जीआरपी टीम को मिलेगा 10 हजार रुपये का पुरस्कार
प्रयागराज मंडल के एसपी प्रशांत वर्मा ने मोबाइल बरामदगी की कार्रवाई के लिए जीआरपी टीम की सराहना की। उन्होंने टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए 10 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की। जीआरपी की इस कार्रवाई से उन यात्रियों को बड़ी राहत मिली, जिन्होंने ट्रेन यात्रा के दौरान अपने मोबाइल फोन खो दिए थे।
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
