उन्नाव में जहरीले कीड़े के काटने से बेटी की मौत, घर में सोते समय हुआ हादसा
CENTTRAL NEWS DESK; कोतवाली उन्नाव क्षेत्र के फतेहुल्ला नगर में जहरीले कीड़े के काटने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान दिनेश कुमार की बेटी मंशा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जमीन पर सो रही थी किशोरी
जानकारी के मुताबिक, मंशा देवी घर में जमीन पर सो रही थी। इसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। कीड़े के काटने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी।

तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी मंशा
मंशा देवी अपने परिवार में तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। परिजनों के मुताबिक, वह पिछले वर्ष तक कक्षा आठ में पढ़ाई कर रही थी। किशोरी की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। उन्नाव में इससे पहले भी जहरीले कीड़े के काटने से मौत के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे मामलों में समय पर चिकित्सकीय उपचार बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
