भूसाटोली की छोटी दुकान से ग्लोबल बिजनेस क्लासरूम तक पहुँचा कानपुर का Nyra Kitchenware

0
WhatsApp Image 2026-05-24 at 16.52.07

Nyra Kitchenware के सुशांक अरोड़ा।

KANPUR: कानपुर के लिए गर्व की बात है कि शहर से शुरू हुए किचनवेयर ब्रांड Nyra Kitchenware की उद्यमशीलता यात्रा अब दुनिया के प्रमुख बिजनेस केस पब्लिशर्स में से एक  द्वारा बिजनेस केस स्टडी के रूप में प्रकाशित की गई है। Ivey Publishing के केस स्टडी दुनिया के शीर्ष बिजनेस स्कूलों और विश्वविद्यालयों में पढ़ाए जाते हैं।

अपनी प्रतिभाशाली टीम के साथ सुशांक अरोड़ा।

Nyra Kitchenware की शुरुआत कोरोना लॉकडाउन के दौरान कानपुर के भूसाटोली स्थित एक छोटी पारिवारिक दुकान से हुई थी। कंपनी के संस्थापक सुषांक अरोड़ा इससे पहले IIT कानपुर इनक्यूबेटेड स्टार्टअप SalonsNearby को स्थापित कर चुके थे। कोविड के दौरान स्टार्टअप इकोसिस्टम प्रभावित होने के बाद उन्होंने अपने पारिवारिक व्यवसाय को आधुनिक डिजिटल ब्रांड में बदलने का निर्णय लिया।

आज Nyra Kitchenware ब्रास, कॉपर, कांसा, स्टील और आयरन सहित 1000 से अधिक किचन उत्पाद बेच रहा है। कंपनी Amazon, Flipkart, Myntra और JioMart जैसे प्रमुख भारतीय ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है। इसके साथ ही कंपनी UAE के Noon जैसे अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म्स और Fruugo जैसे ग्लोबल मार्केटप्लेस के माध्यम से अपनी वैश्विक उपस्थिति भी लगातार बढ़ा रही है। Nyra Kitchenware आज UAE, UK, यूरोप, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और जापान सहित कई देशों में अपने उत्पाद भेज रहा है तथा विभिन्न ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर Top Brand पहचान भी प्राप्त कर चुका है।

अपने काम में जुटी हुई Nyra Kitchenware की टीम।

सुषांक अरोड़ा को हाल ही में Silicon India द्वारा “Top 10 Promising D2C Entrepreneurs of 2024” में भी शामिल किया गया था। इससे पहले वे प्रसार भारती (दूरदर्शन) में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में विभिन्न स्टार्टअप, कॉलेज एवं उद्यमिता मंचों के माध्यम से युवाओं और नए उद्यमियों को मार्गदर्शन भी दे रहे हैं।

Nyra Kitchenware की यात्रा की एक बड़ी विशेषता स्थानीय युवाओं को अवसर देना भी रही है। लॉकडाउन के दौरान और उसके बाद कंपनी ने कानपुर और आसपास के कई युवाओं एवं फ्रेशर्स को इंटर्नशिप, ट्रेनिंग और ई-कॉमर्स, डिजिटल मार्केटिंग, ब्रांडिंग तथा ऑनलाइन बिजनेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया।

प्रकाशित बिजनेस केस स्टडी में Nyra Kitchenware की उद्यमशील यात्रा, D2C ब्रांड बिल्डिंग, ओमनीचैनल ग्रोथ, डिजिटल कॉमर्स और पारंपरिक पारिवारिक व्यवसाय को ग्लोबल डिजिटल ब्रांड में बदलने की कहानी को विस्तार से शामिल किया गया है।

भूसाटोली की एक छोटी शुरुआत से लेकर दुनिया के बिजनेस क्लासरूम तक पहुँची Nyra Kitchenware की यह यात्रा कानपुर की नई उद्यमशील पहचान को भी मजबूत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *