अगर कोई गले पर पैर रखकर कब्र पर ताजमहल बनाने की कोशिश करेगा तो वह चुप नहीं बैठेंगे: इमरान मसूद
CENTRAL NEWS DESK: यूपी की राजनीति में 2027 चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। गठबंधन की गाड़ी सीटों के बंटवारे पर अटकती नजर आ रही है। इसी बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान ने सियासी माहौल और गर्म कर दिया है। मामला तब बिगड़ा जब समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से सीटों पर फाइनल बातचीत से पहले ही पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। कांग्रेस को यह कदम रास नहीं आया। पार्टी को लगा कि सीट शेयरिंग में उसे साइडलाइन किया जा रहा है।
इसी पर इमरान मसूद ने सपा को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि अगर कोई उनके गले पर पैर रखकर उनकी कब्र पर ताजमहल बनाने की कोशिश करेगा तो वह चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर सम्मान नहीं मिलता तो अलविदा!
सीटों का गणित बना गठबंधन की टेंशन
रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस करीब 130 सीटों पर दावेदारी कर रही है, जबकि सपा की तरफ से 26 सीटों का प्रस्ताव दिए जाने की बात सामने आई है। कांग्रेस कम से कम 100 से 105 सीटें चाहती है। यानी दोनों पार्टियों के बीच सीटों को लेकर बड़ा गैप है।
अखिलेश की रणनीति, कांग्रेस की नाराजगी
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से पार्टी नेताओं को गठबंधन पर सार्वजनिक बयानबाजी से बचने की सलाह दी गई है। दूसरी तरफ कांग्रेस के भीतर यह सवाल उठ रहा है कि जब गठबंधन में सम्मान ही नहीं मिलेगा तो साथ चलने का फायदा क्या?
2027 से पहले टूटेगी दोस्ती या बनेगी नई रणनीति?
अब यूपी की राजनीति में सबसे बड़ा सवाल यही है कि सपा और कांग्रेस अपने मतभेदों को सुलझाकर साथ चुनाव लड़ेंगी या फिर चुनाव से पहले ही गठबंधन की कहानी में नया ट्विस्ट आएगा।
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
