‘भारत ने फिर निभाया सच्चे पड़ोसी का फर्ज, दिल से शुक्रिया : नेपाल पीएम बालेन शाह

0
133539486

नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड के बीच भारत की मदद पर नेपाल ने जताया आभार, RSP प्रवक्ता जगदीश खरेल ने PM मोदी और भारत को कहा- ‘दिल से धन्यवाद’।

CENTRAL N EWS DESK: नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड ने कई इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। इस मुश्किल वक्त में भारत ने नेपाल को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से फोन पर बातचीत कर राहत और बचाव कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया।

भारत की ओर से मिले इस समर्थन पर नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के प्रवक्ता जगदीश खरेल ने आभार जताया है। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में भारत ने एक बार फिर नेपाल के साथ खड़े होकर सच्चे पड़ोसी होने का फर्ज निभाया है।

‘मुश्किल वक्त में भारत हमेशा नेपाल के साथ रहा’

जगदीश खरेल ने कहा कि नेपाल और भारत के रिश्ते सिर्फ पड़ोसी देशों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों के बीच मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि भूकंप हो या बाढ़, जब भी नेपाल पर बड़ी प्राकृतिक आपदा आई, भारत ने मदद के लिए आगे बढ़कर सहयोग किया। मौजूदा फ्लैश फ्लड के दौरान भी भारत का समर्थन नेपाल के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

PM मोदी के फोन और मदद के भरोसे पर जताया शुक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नेपाल को हर संभव सहायता देने के आश्वासन पर भी खरेल ने धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह का सहयोग आपदा से जूझ रहे नेपाल के लिए भरोसा बढ़ाने वाला है। RSP प्रवक्ता ने भारत के लिए अपना संदेश देते हुए कहा कि नेपाल इस मदद के लिए “दिल से धन्यवाद” करता है।

भारत की मदद से राहत अभियान को मिलेगी मजबूती

नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद कई जगह सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुछ इलाकों में संपर्क टूटने के कारण राहत और बचाव दलों को प्रभावित लोगों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। ऐसे में भारत की ओर से मिलने वाली मानवीय और राहत सहायता नेपाल के बचाव अभियान को मजबूती दे सकती है। फिलहाल नेपाली प्रशासन का पूरा ध्यान प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और लापता लोगों की तलाश पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed