लखनऊ के लाइब्रेरी सेंटर में भीषण आग, बच्चों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान, करीब 15 लोगों की जान जाने की आशंका

0
लखनऊ के लाइब्रेरी सेंटर में भीषण आग, बच्चों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान, करीब 15 लोगों की जान जाने की आशंका

आग लगने के बाद धू-धू कर जलती लाइब्रेरी की बिल्डिंग

CENTRAL NEWS DESK: राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक लाइब्रेरी सेंटर में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद छात्रों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। धुएं और लपटों से घिरने के बाद कई बच्चों ने अपनी जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इमारत से धुएं का घना गुबार उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में आग ने पूरे फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल है जिन्हे केजीएमयू हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. डॉक्टर्स ने मरीजों की हालत काफी सीरियस बताई है.

आग की चपेट में आया छात्र

जान बचाने के लिए लगाई छलांग

आग और धुएं के बीच फंसे कई छात्रों ने खिड़कियों और बालकनी से नीचे कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। इस दौरान कई छात्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर चला राहत और बचाव अभियान

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन ने जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होने की बात कही है. आग लगने के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की। कई लोगों ने नीचे चादर और अन्य सामान फैलाकर कूद रहे छात्रों को बचाने की कोशिश की, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *