रामलीला मैदान की रैली पर AI फोटो का बवाल! किरेन रिजिजू बोले: फेक भी बनाया तो ढंग से नहीं

0
i am

CENTRAL NEWS DESK: दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई विपक्षी INDIA गठबंधन की रैली अब सियासी बहस के साथ AI विवाद में भी घिर गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर भीड़ दिखाने के लिए AI से बनी फर्जी तस्वीर शेयर करने का आरोप लगाया और जमकर तंज कसा।

रिजिजू का तंज- AI फोटो भी ठीक से नहीं बना पाए!

दरअसल, कांग्रेस सांसद वामसी गड्डम और कई अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर रैली की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए। दावा किया गया कि तस्वीर में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के चेहरे के साथ मंच भी असली तस्वीरों से मेल नहीं खा रहा।

इसके बाद किरेन रिजिजू ने X पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि कांग्रेस की फेक नैरेटिव टीम रामलीला मैदान को खचाखच भरा दिखाने के लिए AI से बनी नकली तस्वीर भी ठीक से नहीं बना पाई।

BJP बोली- रैली थी फ्लॉप शो

बीजेपी ने रैली को फ्लॉप बताते हुए खाली कुर्सियों की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने दावा किया कि कांग्रेस ने 10 लाख लोगों के आने की बात कही थी, लेकिन मैदान का करीब 40 फीसदी हिस्सा खाली था। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ट्रिक फोटोग्राफी से भीड़ तो दिखाई जा सकती है, लेकिन ऐसी ट्रिक्स से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन सकता।

कांग्रेस ने भी दिया जवाब

कांग्रेस ने बीजेपी के दावों को खारिज करते हुए रैली के ड्रोन फुटेज और तस्वीरें जारी कीं। पार्टी का दावा है कि प्रदर्शन में लाखों लोग शामिल हुए थे।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

रैली में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट चोरी के आरोप लगाए। राहुल गांधी ने यहां तक कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार नहीं होते, तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और अमित शाह गृह मंत्री नहीं बनते। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी बात कही।

कोर्ट क्यों नहीं गए: BJP

राहुल गांधी के आरोपों पर संबित पात्रा ने कहा कि अगर कांग्रेस को चुनाव पर सवाल उठाने हैं, तो उसे अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहिए। सिर्फ रैली में भाषण देने से चुनाव अवैध नहीं हो जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed