ऑपरेशन महाकाल में पुलिस की बड़ी सफलता, कब्ज़ेबाज गैंग के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

0
theheadlinetoday

Central News Desk: कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के ऑपरेशन महाकाल अभियान के तहत रावतपुर पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर कब्ज़ेबाज और वसूलीबाज गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम नरेन्द्र कुशवाहा (40 वर्ष) और केतन कुशवाहा (28 वर्ष) हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों लंबे समय से फर्जी दस्तावेज़ों के जरिए जमीनों पर कब्ज़ा कर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर रहे थे। गैंग ने 800 वर्गगज का प्लॉट कब्ज़ा कर किसी से 25 लाख तो किसी से 16 लाख रुपये तक वसूले थे।

आपराधिक इतिहास

  • नरेन्द्र कुशवाहा: इसके खिलाफ कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गंभीर धाराएँ और SC/ST एक्ट शामिल है।
  • केतन कुशवाहा: इसके खिलाफ रावतपुर और कल्याणपुर थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्र ने किया। टीम में उपनिरीक्षक करूणा शंकर मिश्र, उपनिरीक्षक विकास यादव, उपनिरीक्षक यूटी सुरजीत सिंह, उपनिरीक्षक यूटी सुजीत सिंह और उपनिरीक्षक यूटी अंकुर सिंह शामिल रहे।

पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को अपराधियों के लिए सख्त संदेश माना जा रहा है। पुलिस ने साफ किया है कि ऑपरेशन महाकाल के तहत वांछित अपराधियों और वारंटियों पर लगातार शिकंजा कसता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *