कानपुर में पहली बार B.SC मीडिया कम्युनिकेशन डिग्री कोर्स, जागरण कॉलेज को 4 AEDP प्रोग्राम की मान्यता

0
WhatsApp Image 2026-07-22 at 3.51.51 PM (5)

CENTRAL NEWS DESK: मीडिया और डिजिटल इंडस्ट्री में करियर बनाने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी पहल करते हुए जगरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बी.एससी. इन मीडिया कम्युनिकेशन और बी.एससी. इन डिजिटल मार्केटिंग एंड एडवरटाइजिंग डिग्री कोर्स शुरू किए हैं। इसके साथ ही अब जागरण कॉलेज में मीडिया से जुड़े डिप्लोमा कोर्स के साथ-साथ डिग्री कोर्स करने का अवसर भी छात्रों को मिलेगा। जागरण कॉलेज के फाउंडर डे समारोह में कॉलेज की प्राचार्य अस्मिता दुबे ने बताया कि छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से एफिलेटेड करीब 600 कॉलेजों में जागरण कॉलेज उन चुनिंदा इंस्टिट्यूट में शामिल है, जिन्हें 4 AEDP (अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम) संचालित करने की मंजूरी मिली है। इनमें बी.एससी. इन मीडिया कम्युनिकेशन और बी.एससी. इन डिजिटल मार्केटिंग एंड एडवरटाइजिंग सहित 4 डिग्री प्रोग्राम शामिल हैं।

CSJMU की डीन ने बताई AEDP की शुरुआत

कार्यक्रम में CSJMU की डीन ने बताया कि पिछले वर्ष युनिवर्सिटी ने एईडीपी (अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम) की शुरुआत की थी और जागरण कॉलेज ने सबसे पहले इनमें से तीन प्रोग्राम शुरू किए है उन्होंने यह भी कहा कि यह मॉडल विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ इंडस्ट्री का व्यावहारिक अनुभव भी उपलब्ध कराएगा।

मीडिया और डिजिटल इंडस्ट्री में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बी.एससी. इन मीडिया कम्युनिकेशन और बी.एससी. इन डिजिटल मार्केटिंग एंड एडवरटाइजिंग डिग्री कोर्स शुरू किए हैं। इसके साथ ही अब जागरण कॉलेज में मीडिया से जुड़े डिप्लोमा कोर्स के साथ-साथ डिग्री कोर्स करने का अवसर भी छात्रों को मिलेगा।

डिप्लोमा के साथ अब चार डिग्री प्रोग्राम भी उपलब्ध

जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC) के डायरेक्टर उपेंद्र पांडेय ने बताया कि अब तक इंस्टिट्यूट में मीडिया फील्ड के डिप्लोमा प्रोग्राम संचालित किए जाते थे, लेकिन अब स्टूडेंट्स के लिए 4 डिग्री प्रोग्राम भी उपलब्ध हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जागरण एजुकेशन फाउंडेशन के अंतर्गत स्टूडेंट्स को डिप्लोमा और डिग्री, दोनों स्तरों पर प्रोफेशनल एजुकेशन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे पास अब डिप्लोमा प्रोग्राम के साथ-साथ 4 डिग्री प्रोग्राम भी हैं। जागरण एजुकेशन फाउंडेशन के अंतर्गत स्टूडेंट्स के लिए अनेक विकल्प उपलब्ध हैं। इसे केवल एक ‘बुके’ नहीं, बल्कि पूरा ‘फ्लावर’ समझिए। स्टूडेंट्स अपनी रुचि, क्षमता और करियर के गोल के अनुसार जिस दिशा में चाहें, उसी तरह स्वयं को डेवलप कर सकते हैं।

मीडिया एजुकेशन के लिए मिलेगा प्लेटफॉर्म

उपेंद्र पांडेय ने कहा कि पहले जहां छात्र मीडिया क्षेत्र में केवल डिप्लोमा कोर्स कर पाते थे, वहीं अब बी.एससी. इन मीडिया कम्युनिकेशन जैसे डिग्री प्रोग्राम की शुरुआत से उन्हें स्नातक स्तर पर ही प्रोफेशनल मीडिया शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, फिल्म मेकिंग, कंटेंट क्रिएशन, पब्लिक रिलेशंस और कॉरपोरेट कम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रों में करियर के नए रास्ते खुलेंगे।

एंप्लॉयमेंट बेस्ड एजुकेशन पर रहेगा विशेष फोकस

कॉलेज के अनुसार सभी एईडीपी प्रोग्राम अप्रेंटिसशिप, इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट, स्टूडियो ट्रेनिंग और इंडस्ट्री एक्सपोजर पर आधारित होंगे, ताकि विद्यार्थी डिग्री के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त कर सकें और रोजगार के लिए बेहतर तरीके से तैयार हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed