Addmission Open in JIMMC Kanpur: मीडिया, डिजिटल मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग में करियर बनाने का सुनहरा अवसर
CENTRAL NEWS DESK: अगर आप 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद ऐसा कोर्स तलाश रहे हैं, जो आपको सीधे इंडस्ट्री से जोड़ने के साथ बेहतर करियर की राह भी दिखाए, तो आपके लिए अच्छी खबर है। जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, कानपुर ने सेशन 2026-27 के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। कॉलेज ने मीडिया, डिजिटल मार्केटिंग, एडवरटाइजिंग और जर्नलिज्म के क्षेत्र में कई नए करियर ओरिएंटेड कोर्स शुरू किए हैं।
कॉलेज की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इन कोर्सों को मौजूदा इंडस्ट्री रिक्वायरमेंट को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यहां छात्रों को केवल थ्योरी ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, लाइव प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप का भी अवसर मिलेगा, जिससे वे पढ़ाई के साथ वास्तविक कार्य अनुभव भी प्राप्त कर सकेंगे।

बी.एससी. डिजिटल मार्केटिंग एंड एडवरटाइजिंग
आज के दौर में लगभग हर बिजनेस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी मजबूत कर रहा है। ऐसे में डिजिटल मार्केटिंग सबसे तेजी से उभरते करियर विकल्पों में शामिल है। इस कोर्स में छात्रों को डिजिटल मार्केटिंग स्ट्रेटेजी, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, एसईओ, एसईएम, गूगल ऐड्स, कंटेंट क्रिएशन, ब्रांडिंग, एनालिटिक्स और कैंपेन परफॉर्मेंस जैसी आधुनिक स्किल्स सिखाई जाएंगी। कोर्स पूरा करने के बाद छात्र डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी, कॉर्पोरेट कंपनी, स्टार्टअप, ई-कॉमर्स सेक्टर और मीडिया इंडस्ट्री में करियर बना सकते हैं।

बी.एससी. मीडिया कम्युनिकेशन
मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए बी.एससी. मीडिया कम्युनिकेशन एक बेहतरीन विकल्प है। इस कोर्स में वीडियो प्रोडक्शन, फिल्म मेकिंग, जर्नलिज्म एंड रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइन, विजुअल कम्युनिकेशन, इवेंट मैनेजमेंट और पब्लिक रिलेशंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कॉलेज का उद्देश्य छात्रों को स्टूडियो ट्रेनिंग, फील्ड रिपोर्टिंग, न्यूजरूम एक्सपीरियंस और आधुनिक मीडिया तकनीकों से परिचित कराना है।

पीजीडी कोर्स भी उपलब्ध
ग्रेजुएशन पूरा कर चुके विद्यार्थियों के लिए कॉलेज ने कई पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (पीजीडी) कोर्स भी शुरू किए हैं। इनमें पीजीडी इन एडवरटाइजिंग एंड पीआर, पीजीडी इन डिजिटल जर्नलिज्म, पीजीडी इन प्रिंट जर्नलिज्म और पीजीडी इन टीवी जर्नलिज्म शामिल हैं। इन कोर्सों के माध्यम से विद्यार्थियों को ब्रांड कम्युनिकेशन, डिजिटल न्यूजरूम, टीवी प्रोडक्शन, प्रिंट मीडिया, रिपोर्टिंग, कंटेंट डेवलपमेंट और पब्लिक रिलेशन की गहन जानकारी दी जाएगी।
तीन वर्षीय डिप्लोमा भी शुरू
जागरण कॉलेज में 3 ईयर डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन भी उपलब्ध है। इस कोर्स के माध्यम से छात्र एंकरिंग, रिपोर्टिंग, कैमरा हैंडलिंग, वीडियो एडिटिंग, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया प्रोडक्शन जैसी स्किल्स सीख सकेंगे।

अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम
कॉलेज की सबसे बड़ी विशेषता इसका अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम है। इसके तहत छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही इंडस्ट्री में काम करने और सीखने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें रियल वर्ल्ड एक्सपीरियंस मिलेगा और नौकरी की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।
एडमिशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
कॉलेज ने एडमिशन 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र कॉलेज परिसर पहुंचकर या दिए गए संपर्क नंबर पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
संपर्क नंबर: 6306065679
पता: जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, साकेत नगर, कानपुर।
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
