Skip to content
The Headline Today

The Headline Today

Primary Menu The Headline Today

The Headline Today

  • Home
  • Administration
  • Crime
  • Defence
  • Entertainment
  • Environment
  • Health
  • Terrorism
  • social
  • Special
  • Spiritual
  • Sports
    • Cricket
  • Tourism
  • Transport
    • Railways
  • Advocacy
  • Home
  • Sports
  • मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रन से हराया, प्लेऑफ में बनाई जगह
  • Cricket
  • Sports

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रन से हराया, प्लेऑफ में बनाई जगह

Avneesh Mishra May 21, 2025 0
mumbai-indians-jasprit-bumrah-2025-05-e78b34424fbe8da5d7e0592ab9986ff8

Sport desk: आईपीएल 2025 के अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 59 रन से शिकस्त दी और टूर्नामेंट के प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मुंबई को जीत दिलाई।

सूर्यकुमार की तूफानी पारी, मुंबई का मजबूत स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत हालांकि धीमी रही, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने अंत में गियर बदलते हुए 43 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 6 छक्के लगाए। उनके साथ नमन धीर ने 8 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाकर अंतिम ओवरों में 48 रन जोड़े और टीम का स्कोर 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 तक पहुंचा दिया।

मुंबई की ओर से रोहित शर्मा 5, विल जैक्स 21, रेयान रिकेल्टन 25, तिलक वर्मा 27 और हार्दिक पांड्या 3 रन ही बना सके। दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने दो विकेट लिए, जबकि चमीरा, मुस्तफिजुर और कुलदीप को एक-एक सफलता मिली।

बुमराह-सैंटनर की घातक गेंदबाजी, दिल्ली की पारी बिखरी

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत लड़खड़ाहट भरी रही। दीपक चाहर ने फाफ डुप्लेसिस को सस्ते में आउट कर शुरुआती झटका दिया। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 18.2 ओवर में सिर्फ 121 रन पर सिमट गई।

मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने तीन-तीन विकेट झटके। वहीं ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विल जैक्स और कर्ण शर्मा को एक-एक सफलता मिली। दिल्ली के लिए समीर रिजवी ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, लेकिन उन्हें किसी का खास साथ नहीं मिला।

मुंबई ने प्लेऑफ में बनाई जगह, दिल्ली के लिए राह मुश्किल

इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है। इससे पहले गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं। हालांकि दोनों टीमों के पास ग्रुप स्टेज का एक-एक मुकाबला अभी बाकी है। दिल्ली का अगला मुकाबला 24 मई को पंजाब किंग्स से होगा जबकि मुंबई 26 मई को उसी टीम के खिलाफ मैदान में उतरेगी। दोनों मुकाबले जयपुर में खेले जाएंगे।

Avneesh Mishra
Avneesh Mishra

Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.

Post Navigation

Previous मुर्शिदाबाद हिंसा: हिंदुओं को बनाया गया निशाना, तृणमूल नेता पर गंभीर आरोप
Next उन्नाव: दबंगों द्वारा भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई जान-माल की सुरक्षा की गुहार

More Stories

kabaddi
  • Sports

लास्ट रेड तक रोमांच, पुष्पा राणा की टीम ने ईरान को 37-34 से पछाड़ कर रचा गोल्ड इतिहास

Avneesh Mishra September 26, 2026 0
images (71)
  • Sports

एशियन गेम्स में 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग मेडल, मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर; रोशिबिना देवी फाइनल में

Avneesh Mishra September 23, 2026 0
ChatGPT Image Sep 23, 2026, 10_25_43 PM
  • Sports

विराट कोहली जैसा नाम कमाना चाहते हैं हिमांशु ढिल्लों, देश के लिए जीतना चाहते हैं ज्यादा से ज्यादा पदक

Avneesh Mishra September 23, 2026 0

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • जहां हिंसा हो, वहां समझौता नहीं समाधान जरूरी, पारिवारिक विवाद में मध्यस्थता को लेकर जस्टिस नागरत्ना की अहम टिप्पणी
  • लास्ट रेड तक रोमांच, पुष्पा राणा की टीम ने ईरान को 37-34 से पछाड़ कर रचा गोल्ड इतिहास
  • CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो सकती? 2023 के कानून की धारा 16 में क्या है खास सुरक्षा
  • सपा के सीनियर नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस
  • UN में पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर जयशंकर का पलटवार, बोले: ‘एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है’

You may have missed

ChatGPT Image Sep 26, 2026, 06_23_18 PM
  • Advocacy
  • National

जहां हिंसा हो, वहां समझौता नहीं समाधान जरूरी, पारिवारिक विवाद में मध्यस्थता को लेकर जस्टिस नागरत्ना की अहम टिप्पणी

Avneesh Mishra September 26, 2026 0
kabaddi
  • Sports

लास्ट रेड तक रोमांच, पुष्पा राणा की टीम ने ईरान को 37-34 से पछाड़ कर रचा गोल्ड इतिहास

Avneesh Mishra September 26, 2026 0
ChatGPT Image Sep 25, 2026, 11_18_37 PM (2)
  • Administration
  • National

CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो सकती? 2023 के कानून की धारा 16 में क्या है खास सुरक्षा

Avneesh Mishra September 25, 2026 0
Screenshot 2026-09-25 225431
  • अन्य

सपा के सीनियर नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Avneesh Mishra September 25, 2026 0
Screenshot 2026-09-25 224240
  • अन्य

UN में पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर जयशंकर का पलटवार, बोले: ‘एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है’

Avneesh Mishra September 25, 2026 0

Most Read

  • जहां हिंसा हो, वहां समझौता नहीं समाधान जरूरी, पारिवारिक विवाद में मध्यस्थता को लेकर जस्टिस नागरत्ना की अहम टिप्पणी
  • लास्ट रेड तक रोमांच, पुष्पा राणा की टीम ने ईरान को 37-34 से पछाड़ कर रचा गोल्ड इतिहास
  • CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो सकती? 2023 के कानून की धारा 16 में क्या है खास सुरक्षा
  • सपा के सीनियर नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस
  • UN में पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर जयशंकर का पलटवार, बोले: ‘एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है’

Categories

  • Administration
  • Advocacy
  • America News
  • Bihar Election
  • Cricket
  • Crime
  • Defence
  • Education & Career
  • Entertainment
  • Environment
  • Health
  • International
  • National
  • Railways
  • social
  • Special
  • Spiritual
  • Sports
  • T20 World Cup 2026
  • Technology & Science
  • Terrorism
  • Tourism
  • Transport
  • अन्य
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • Home
  • Administration
  • Crime
  • Defence
  • Entertainment
  • Environment
  • Health
  • Terrorism
  • social
  • Special
  • Spiritual
  • Sports
  • Tourism
  • Transport
Copyright © All rights reserved. | CoverNews by AF themes.