संजीवनी बनी सैमसन की पारी: सीएसके ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया
CENTRAL NEWS DESK: एक ऐसे मैच में जहां स्पिनर्स पूरी तरह हावी रहे और रन बनाना आसान नहीं था, संजू सैमसन ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने पर्सनल माइलस्टोन से ज्यादा टीम की जीत को प्राथमिकता देते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ आसान जीत दिलाई। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सैमसन ने शानदार कंट्रोल और मैच अवेयरनेस दिखाते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
सैमसन का मैच विनिंग एप्रोच
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद सैमसन का यह आईपीएल सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। लेकिन इस मैच में उन्होंने अलग अंदाज दिखाया। उन्होंने पारी को एंकर किया और मुश्किल पिच पर बिना किसी प्रेशर के टीम को जीत की ओर ले गए। सैमसन ने जल्दी समझ लिया था कि स्पिनर्स को सेट होने देना खतरनाक हो सकता है, इसलिए उन्होंने एक्सर पटेल और कुलदीप यादव के खिलाफ कैल्कुलेटेड एग्रेसन दिखाया।
87 रन की नाबाद पारी, फिर भी नहीं सोचा शतक
प्लेयर ऑफ द मैच बने सैमसन ने 52 गेंदों पर 87 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 6 छक्के शामिल थे। हालांकि वह शतक के करीब थे, लेकिन उन्होंने टीम के हित को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा, “सेंचुरी हमेशा खास होती है, लेकिन मुझे उसके लिए ज्यादा सेल्फिश होना पड़ता। मेरा पार्टनर अच्छा खेल रहा था, इसलिए मैंने सिर्फ शतक के लिए स्ट्राइक नहीं मांगी। आगे और मैच हैं, फिर मौका मिलेगा।”
नेक्स्ट-जेन स्टार कार्तिक शर्मा का कमाल
दूसरी तरफ युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन किया। नंबर 4 पर प्रमोट किए गए कार्तिक ने तेजी से अपनी जगह मजबूत की है। उन्होंने सैमसन के साथ 114 रन की मैच-विनिंग पार्टनरशिप की। कार्तिक ने समझदारी से स्ट्राइक रोटेट की और मौके मिलने पर बड़े शॉट लगाए। कुलदीप यादव के खिलाफ उनका कवर के ऊपर खेला गया शॉट खास रहा।
पार्टनरशिप बनी जीत की कुंजी
कार्तिक शर्मा ने मैच के बाद कहा, “संजू भैया ने बताया कि बॉल रुककर आ रही है। हमने किसी खास बॉलर को टारगेट नहीं किया, बस हर गेंद के हिसाब से खेला।” यह साझेदारी ही मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।
प्लेऑफ की रेस में मजबूत सीएसके
इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। टीम के अब 8 पॉइंट्स हो गए हैं और वह पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। सीएसके के पास एक मैच इन हैंड भी है, जिससे उनके पास टॉप-4 में पहुंचने का अच्छा मौका है. अब सीएसके का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
