5 राज्यों के नतीजों में बड़ा उलटफेर: बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, तमिलनाडु में नई पार्टी का उदय

0
APTOPIX India State Elections

Confetti is sprayed as Indian Prime Minister Narendra Modi, center, waves to supporters upon his arrival at the Bharatiya Janata Party (BJP) headquarters to celebrate victory in the recently held state assembly elections in New Delhi, India, Monday, May 4, 2026. (AP Photo/Manish Swarup)

CENTRAL NEWS DESK: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है। इस चुनाव में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम, असम और पुडुचेरी जैसे अहम राज्यों में मतदाताओं ने अलग-अलग फैसले सुनाए हैं, जिससे सियासी तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार सत्ता हासिल की है और तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया है। वहीं तमिलनाडु में एक नई पार्टी ने पुरानी और मजबूत पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए सरकार बनाने का रास्ता साफ कर दिया है।

केरलम में कांग्रेस ने दस साल बाद वापसी की है, जबकि असम में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर अपनी पकड़ मजबूत साबित की है। पुडुचेरी में भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने वापसी करते हुए सत्ता पर कब्जा बरकरार रखा है। इन नतीजों से यह साफ हो गया है कि मतदाता अब बदलाव के मूड में हैं और पारंपरिक राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं।

Naida: BJP supporters during Union Home Minister Amit Shah’s roadshow in support of BJP candidates ahead of the 5th phase of West Bengal Assembly polls in Santipur, Nadia, Sunday, April 11, 2021. (PTI Photo)

पश्चिम बंगाल: 3 सीट से 207 तक भाजपा का सफर

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने महज 10 साल में 3 सीटों से बढ़कर 207 सीटों तक पहुंचकर इतिहास रच दिया। पार्टी ने करीब 70 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ तृणमूल कांग्रेस को 81 सीटों पर सीमित कर दिया।

बड़े नेताओं की हार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत 22 मंत्री चुनाव हार गए, जिससे तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

मुख्यमंत्री पर सस्पेंस

भाजपा ने बिना चेहरे के चुनाव लड़ा था, इसलिए अब मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

प्रचार और रणनीति का असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 242 सीटों पर प्रचार किया, जिनमें से 184 सीटों पर भाजपा को जीत मिली। इससे साफ है कि जमीनी स्तर पर रणनीति काफी मजबूत रही।

मिलनाडु: नई पार्टी का बड़ा उलटफेर

तमिलनाडु में 2 साल पुरानी पार्टी ने 108 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया। 50 साल से ज्यादा समय बाद राज्य में डीएमके और एआईएडीएमके के बिना सरकार बनने जा रही है।

स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा

नई पार्टी ने 46 प्रतिशत के साथ सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट हासिल किया।

असम: भाजपा की लगातार तीसरी जीत

असम में भारतीय जनता पार्टी ने 82 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई। पार्टी का स्ट्राइक रेट 92 प्रतिशत से ज्यादा रहा, जो बेहद प्रभावशाली है।

केरलम: कांग्रेस की वापसी

केरलम में 10 साल बाद कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की है। इसके साथ ही देश में अब कहीं भी वामपंथी सरकार नहीं बची है।

पुडुचेरी: एनडीए की वापसी

पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने वापसी की है और एन. रंगासामी पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

वोटर लिस्ट का असर

पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत करीब 91 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए, जिसका असर चुनाव परिणामों पर देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *