कश्मीर पर ओआईसी के बयान से नाराज भारत, विदेश मंत्रालय ने दिया कड़ा जवाब

0
Randheer-Jayaswal-MEA-1790182460259_v

CENTRAL NEWS DESk: जम्मू-कश्मीर को लेकर इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की ओर से की गई टिप्पणी पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं और देश अपने आंतरिक मामलों में किसी बाहरी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करता।

भारत ने ओआईसी की भूमिका और उसके बयानों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए हैं।

न्यूयॉर्क में हुई ओआईसी संपर्क समूह की बैठक

ओआईसी के संपर्क समूह की बैठक न्यूयॉर्क में हुई। इस दौरान पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया। इसके बाद ओआईसी की ओर से भी कश्मीर को लेकर बयान सामने आया। भारत ने इस बयान को खारिज करते हुए कहा कि ओआईसी को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को लेकर भी घेरा

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि ओआईसी को जम्मू-कश्मीर पर टिप्पणी करने के बजाय आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को सलाह देनी चाहिए। भारत लंबे समय से पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाता रहा है।

कश्मीर पर भारत का रुख स्पष्ट

भारत का आधिकारिक रुख है कि जम्मू-कश्मीर पूरी तरह देश का आंतरिक मामला है। भारत पहले भी ओआईसी के कश्मीर संबंधी बयानों पर आपत्ति दर्ज करा चुका है और संगठन से ऐसे मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने को कहा है।

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी है कूटनीतिक तनाव

जम्मू-कश्मीर का मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से विवाद का विषय रहा है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दोनों देश इस मुद्दे को लेकर एक-दूसरे के खिलाफ अपना पक्ष रखते रहे हैं। ओआईसी की हालिया टिप्पणी के बाद एक बार फिर इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *