Elvish Yadav News: एल्विश यादव के घर फायरिंग करने वाला शूटर ‘ईशू’ पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार

0
Elvish-Yadav

Central News Desk: गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार तड़के फरीदाबाद पुलिस क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी इशांत उर्फ ईशू गांधी को गिरफ्तार कर लिया।

तड़के 4 बजे एनकाउंटर

पुलिस के अनुसार, एनकाउंटर सुबह करीब 4 बजे तिगांव रोड, सेक्टर-77 इलाके में हुआ। आरोपी ईशू ने पुलिस पर ऑटोमैटिक पिस्टल से आधा दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल आरोपी को तुरंत बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईशू गांधी फरीदाबाद का ही रहने वाला बताया जा रहा है।

एल्विश यादव के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

17 अगस्त को गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित एल्विश यादव के घर के बाहर दो नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। करीब दो दर्जन राउंड गोलियां चलाई गईं। घटना के वक्त एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके परिजन अंदर थे। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।

‘भाऊ गैंग’ ने ली थी जिम्मेदारी

फायरिंग के बाद कुख्यात भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट डालकर घटना की जिम्मेदारी ली।

गैंग ने दावा किया कि एल्विश यादव सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देते हैं, जिससे कई परिवार बर्बाद हुए हैं। इस हमले को उन्होंने चेतावनी बताया।

एल्विश के पिता का बयान

एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने बताया कि घटना के दौरान उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी। सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश बदमाश गोलियां बरसाते और एक बदमाश बाइक से भागते दिखा। तीनों बदमाश वारदात के बाद मौके से फरार हो गए थे। पुलिस अब ईशू से पूछताछ कर रही है ताकि फायरिंग की पूरी साजिश और बाकी आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *