BCCI ने घरेलू और इंटरनेशनल मैचों के टाइटल स्पॉन्सर के लिए टेंडर निकाला, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का करार अगस्त में खत्म

0
gghh

CENTRAL NEWS DESK: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारत में होने वाले घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों के टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स के लिए टेंडर जारी कर दिया है। मौजूदा टाइटल स्पॉन्सर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का तीन साल का करार अगस्त 2026 में खत्म होने जा रहा है। इसके बाद बीसीसीआई नए टाइटल स्पॉन्सर का चयन करेगा।

पुरुष और महिला टीमों के मैच होंगे शामिल

नए स्पॉन्सर को भारत में होने वाले पुरुष और महिला टीमों के टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल मैचों के टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स मिलेंगे। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी, ईरानी कप और जूनियर घरेलू टूर्नामेंट भी इस डील का हिस्सा होंगे। बीसीसीआई ने एसोसिएट पार्टनर राइट्स के लिए भी कंपनियों से आवेदन मांगे हैं। बोर्ड ने इसके लिए अलग टेंडर प्रक्रिया जारी की है।

अगस्त में पूरी होगी टेंडर प्रक्रिया

टाइटल स्पॉन्सरशिप टेंडर पेपर खरीदने की आखिरी तारीख 4 अगस्त है, जबकि बिड जमा करने की अंतिम तारीख 13 अगस्त तय की गई है। टेंडर पेपर के लिए 1 लाख रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस तय की गई है, जिस पर जीएसटी अलग से देना होगा। एसोसिएट पार्टनर टेंडर के लिए कंपनियां 14 अगस्त तक दस्तावेज खरीद सकेंगी और 25 अगस्त तक कोटेशन जमा कर सकेंगी।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से पहले मास्टरकार्ड था स्पॉन्सर

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से पहले मास्टरकार्ड बीसीसीआई का टाइटल स्पॉन्सर था। उससे पहले यह अधिकार पेटीएम के पास था। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सितंबर 2023 में बीसीसीआई के साथ तीन साल का करार किया था।

सिर्फ फीस जमा करने से नहीं मिलेगी एंट्री

बीसीसीआई ने साफ किया है कि केवल टेंडर फीस जमा करने से कोई कंपनी बोली प्रक्रिया में शामिल होने की हकदार नहीं होगी। टेंडर की सभी शर्तें और पात्रता मानदंड पूरा करने वाली कंपनियों को ही प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। बीसीसीआई के इस टेंडर के बाद अब कई बड़ी कंपनियों के भारतीय क्रिकेट के नए टाइटल स्पॉन्सर बनने की दौड़ में शामिल होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed