AI बेस्ड स्किल डेवलप करके फ्यूचर की चैलेंजेस के लिए तैयार हों यूथ: अस्मिता दुबे

0
WhatsApp Image 2026-07-31 at 5.23.32 PM

CENT|RAL NEWS DESK: जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, साकेत नगर के लक्ष्मी देवी सभागार में शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: एक्सप्लोर, लर्न एवं इनोवेट’ विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का उद्देश्य विद्यार्थियों, रिसर्चर और टीचर्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की नई टेक्नॉलजी का उपयोग और भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना रहा।

वर्कशॉप में विशेषज्ञ वक्ता नीतीश श्रीवास्तव, एआई, डेटा ड्रिवन डिसीजन मेकिंग स्पेशलिस्ट और सीएफए मेंटोर, ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूल अवधारणाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मशीन लर्निंग, जनरेटिव एआई, डेटा एनालिसिस, ऑटोमेशन और विभिन्न क्षेत्रों में एआई के बढ़ते उपयोग के बारे में प्रतिभागियों को बताया।

नीतीश श्रीवास्तव ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब केवल तकनीकी क्षेत्र तक सीमित नहीं है। यह करियर, रिसर्च, इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में भी नए अवसर पैदा कर रहा है। उन्होंने एजुकेशन, हेल्थ, उद्योग और कारोबार में एआई की उपयोगिता को उदाहरणों के माध्यम से समझाया।

वर्कशॉप के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न एआई टूल्स के व्यावहारिक इस्तेमाल का प्रदर्शन भी कराया गया। साथ ही उन्हें एआई का जिम्मेदारी और नैतिकता के साथ उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

एआई आधारित स्किल विकसित करने पर जोर

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अस्मिता दुबे ने कहा कि युवाओं को बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुसार खुद को तैयार करना चाहिए। उन्होंने एआई आधारित स्किल विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देंगी।

उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों को समझना आज के युवाओं के लिए जरूरी है। एआई के सही इस्तेमाल से युवा भविष्य की चुनौतियों के साथ-साथ नए अवसरों का भी लाभ उठा सकते हैं।

पार्टिसिपेंट्स को दिए गए सर्टिफिकेट्स

वर्कशॉप के अंत में प्रतिभागियों के सवालों के जवाब दिए गए। इसके बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वर्कशॉप में अनिल कुमार पांडे, डॉ. हेमा रोहरा, डॉ. रेशमा राजानी, डॉ. हर्ष कुमार चावला, डॉ. अंशुल सक्सेना और डॉ. केवीके सिंह समेत महाविद्यालय के शिक्षक एवं अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed