भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, शुभमन गिल की कप्तानी पारी, गुरबाज का शतक नहीं बचा सका मैच

0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 10.37.32 PM

ट्रॉफी के साथ भारत और अफ्गानिस्तान टीम के कैप्टन

CENTRAL NEWS DESK: अफगानिस्तान दौरे पर खेली जा रही एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बारिश के कारण मुकाबले को 25-25 ओवर का कर दिया गया था। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 194 रन बनाए, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 22.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की जीत के नायक कप्तान शुभमन गिल रहे, जिन्होंने नाबाद 84 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा ईशान किशन और केएल राहुल ने भी तेजतर्रार बल्लेबाजी कर टीम को आसान जीत दिलाई।

रहमानुल्लाह गुरबाज ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआत में सफलता जरूर मिली, लेकिन अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने अकेले दम पर मुकाबले का रुख बदलने की कोशिश की। गुरबाज ने सिर्फ 51 गेंदों में 102 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 8 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए और अफगानिस्तान को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा समर्थन नहीं मिला। इब्राहिम जादरान 1 रन, सिदीकुल्लाह अटल शून्य और रहमत शाह केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए।

कप्तान शाहिदी और ओमरजई ने संभाली पारी

शुरुआती झटकों के बाद कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने 27 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की। वहीं अजमतुल्लाह ओमरजई ने 16 गेंदों में 26 रन की तेज पारी खेली। मोहम्मद नबी ने 9 और राशिद खान ने 9 रन बनाए, लेकिन भारतीय गेंदबाज लगातार अंतराल पर विकेट निकालते रहे। नतीजा यह रहा कि अफगानिस्तान की पूरी टीम 24.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई।

भारतीय गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

भारत की ओर से युवा गेंदबाजों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अर्जदीप सिंह ने शुरुआती झटके देते हुए 2 विकेट हासिल किए। गुरनूर बराड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। हर्ष दुबे ने भी प्रभावित किया और 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। नितीश कुमार रेड्डी ने 2 विकेट लेकर अफगानिस्तान की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। भारतीय गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी के कारण गुरबाज के शतक के बावजूद अफगानिस्तान बड़ा स्कोर नहीं बना सका।

शॉट खेलते भारतीय कप्तान शुभमन गिल

रोहित और गिल ने दी तेज शुरुआत

195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक अंदाज अपनाया। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। रोहित शर्मा 16 रन बनाकर रन आउट हुए, लेकिन तब तक भारत लक्ष्य की ओर मजबूती से बढ़ चुका था।े

ईशान किशन ने तेज पारी खेलते हुए बनाए 22 बॉल पर 34 रन

ईशान किशन ने खेली तेजतर्रार पारी

रोहित के आउट होने के बाद ईशान किशन ने आते ही अफगान गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में 34 रन बनाए। अपनी पारी में ईशान ने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। ईशान और शुभमन गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी हुई, जिसने मुकाबले को पूरी तरह भारत के पक्ष में झुका दिया।

शुभमन गिल ने कप्तानी पारी से दिलाई जीत

एक छोर पर डटे शुभमन गिल ने बेहद परिपक्व बल्लेबाजी की। उन्होंने 66 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और 2 शानदार छक्के शामिल रहे। गिल ने शुरुआत में संयम दिखाया और बाद में तेजी से रन बनाते हुए अफगानिस्तान की वापसी की सभी उम्मीदों को खत्म कर दिया।\ उनकी यह पारी कप्तान के रूप में भी बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने दबाव की स्थिति में टीम को जीत तक पहुंचाया।

केएल राहुल ने लगाया जीत का फिनिशिंग टच

श्रेयस अय्यर 12 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद केएल राहुल ने तेज बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला समाप्त कर दिया। राहुल ने केवल 19 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़ते हुए भारतीय जीत को और भी शानदार बना दिया। भारत ने 22.5 ओवर में 195 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।

गेंद और बल्ले दोनों से छाया भारत

इस मुकाबले में भारत ने हर विभाग में अफगानिस्तान पर दबदबा बनाया। गेंदबाजों ने गुरबाज को छोड़कर बाकी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया, जबकि बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कहीं भी दबाव महसूस नहीं होने दिया।श्रृंखला के पहले मुकाबले में मिली इस जीत के साथ भारत ने बढ़त बना ली है और टीम का आत्मविश्वास भी मजबूत हुआ है।

मैच का टर्निंग पॉइंट

रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट मैच का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ। उनके आउट होते ही अफगानिस्तान की रन गति धीमी पड़ गई और अंतिम ओवरों में टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। वहीं भारतीय बल्लेबाजों ने पावरप्ले में तेजी से रन बनाकर मुकाबले को एकतरफा कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed