Unnao News: जिले में बढ़ा डेंगू का कहर
4 वर्षीय युवक में संक्रमण की पुष्टि, 12 नए मरीज अस्पताल में भर्ती
UNNAO NEWS DESK: जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता के बावजूद नए मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को आई रिपोर्ट में एक और युवक में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है।
एसीएमओ डॉ. जे.आर. सिंह ने बताया कि सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के चिलौला गांव के 24 वर्षीय युवक में डेंगू पाया गया है। गांव में लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सैंपलिंग और सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग भी कराई जा रही है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
अब तक जिले में कुल 122 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। वहीं जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुखार और डायरिया से पीड़ित 12 मरीजों को भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार मरीजों की स्थिति की निगरानी कर रही है और संक्रमित इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर और आसपास पानी जमा न होने दें, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं और बुखार की स्थिति में तुरंत जांच कराएं।
news Journalist
