जयपुर में भारी बारिश का अलर्ट, 25 और 26 अगस्त को विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में छुट्टी घोषित
Central News Desk: जयपुर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने जिले के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अहम फैसला लिया है।
जिला कलेक्टर का आदेश
जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने रविवार को आदेश जारी करते हुए घोषणा की कि सोमवार, 25 अगस्त और मंगलवार, 26 अगस्त को जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा। यह आदेश प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए लागू होगा।
सिर्फ विद्यार्थियों के लिए अवकाश
आदेश के मुताबिक, यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। विद्यालय का शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ नियमानुसार उपस्थित रहेगा और अपना कार्य करता रहेगा।
आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई
कलेक्टर ने आदेश में स्पष्ट किया है कि यदि किसी विद्यालय या आंगनवाड़ी केंद्र द्वारा इस आदेश का पालन नहीं किया जाता है, तो संबंधित संस्थान पर आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।लगातार बारिश से बिगड़ा हापिछले दो दिनों से जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने जिले के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
news Journalist
