उन्नाव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, शुक्लागंज के कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

0
17_08_2025-unnaoflo_24015527

Central; News Desk: गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शुक्लागंज के कई मोहल्लों और बस्तियों में गंगा का पानी घुस गया है। पानी घरों तक पहुंचने से लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। कई परिवार काम पर भी नहीं जा पा रहे, जिससे उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

घरों में घुसा पानी, लोग परेशान

बाढ़ का पानी घरों और गलियों तक भर जाने से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दैनिक जरूरतों की चीजें भी प्रभावित हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की ओर से अभी तक राहत सामग्री पूरी तरह से नहीं पहुंच पाई है।

GNRF फाउंडेशन की टीम बनी सहारा

इस संकट की घड़ी में GNRF फाउंडेशन की टीम आगे आई है। टीम नाव के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुंच रही है और घर-घर जाकर खाना व जरूरी सामान वितरित कर रही है। लोगों को दवाइयों और पीने के पानी की भी मदद की जा रही है।

स्थानीय लोग भी जुटे सेवा में

सैय्यद वसीक अत्तारी समेत कई समाजसेवी इस मुहिम में शामिल हैं। बाढ़ प्रभावितों ने फाउंडेशन और स्थानीय युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में उनकी मदद बेहद महत्वपूर्ण है।

सुरक्षा और राहत इंतज़ाम

प्रशासन ने भी राहत कार्य तेज कर दिए हैं और नावों की संख्या बढ़ाई जा रही है। लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि गंगा का जलस्तर और बढ़ने पर लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *