उदयपुर फाइल्स रिलीज: सेंसर बोर्ड के 70 कट, लेकिन कहानी ने दर्शकों को झकझोरा
Entertainment News Desk: उदयपुर में तीन साल पहले हुए कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म उदयपुर फाइल्स आज थिएटर में रिलीज हो गई। निर्देशक अमित जाने की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड और हाईकोर्ट के आदेश के बाद 70 से ज्यादा कट झेलने पड़े, कई अहम सीन हटाए गए। इसके बावजूद पर्दे पर दिखाई गई कहानी ने दर्शकों के दिलों को हिला दिया।

पहले शो के लिए थिएटर में भारी भीड़ उमड़ी। फिल्म में न सिर्फ उदयपुर, बल्कि वाराणसी हत्याकांड से जोड़कर दिखाया गया है कि किस तरह खतरनाक मानसिकता के लोग योजनाबद्ध तरीके से जघन्य अपराधों को अंजाम देते हैं।
पीड़ित परिवार ने थिएटर के बाहर कहा, “तीन साल बाद भी हम न्याय के लिए भटक रहे हैं। सरकार से अब तक कोई ठोस सुनवाई नहीं हुई और NIA जांच के बावजूद दोषियों को सजा नहीं मिली।”
शहरवासियों का मानना है कि सेंसर की कैंची ने कई सच्चाइयों को पर्दे तक आने से रोक दिया, फिर भी यह फिल्म समाज में नफरत और हिंसा फैलाने वाली सोच को उजागर करने का साहस करती है। उनके अनुसार, ऐसी कहानियां सिर्फ पर्दे पर नहीं, अदालतों में भी असर छोड़नी चाहिए, ताकि दोषियों को सजा और पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके।
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
