सराय चौराहा पर घंटों से भीषण जाम, कल्याणपुर पुलिस अकेले संभाल रही ट्रैफिक – रावतपुर थाना नदारद

0
xr:d:DAFc4KWMEyI:11,j:43086355447,t:23031115

headlinetoday

Central News Desk: त्योहार के मौके पर रावतपुर और कल्याणपुर थाना सीमा पर स्थित सराय चौराहा शनिवार दोपहर से भीषण जाम में जकड़ा हुआ है। चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर कल्याणपुर थाना पुलिस पूरी टीम के साथ मौजूद है और घंटों से लगातार जाम खोलने में जुटी हुई है। पुलिसकर्मी वाहनों को एक-एक करके निकालते हुए ट्रैफिक को सुचारू करने का प्रयास कर रहे हैं।

हैरानी की बात यह है कि यह चौराहा रावतपुर थाना सीमा में भी आता है, लेकिन अब तक रावतपुर थाना पुलिस से एक भी सिपाही या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों का कहना है कि रावतपुर थाना प्रशासन की गैरहाजिरी से जाम की स्थिति और बिगड़ रही है।

त्योहार के दिन बढ़े ट्रैफिक दबाव में कल्याणपुर पुलिस अकेले ही व्यवस्था संभाल रही है, जबकि रावतपुर थाने की अनुपस्थिति ने लोगों की नाराज़गी को और बढ़ा दिया है। यात्रियों का कहना है कि ऐसे समय पर दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस को संयुक्त रूप से कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि जाम की समस्या से तुरंत राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *