Skip to content
The Headline Today

The Headline Today

Primary Menu The Headline Today

The Headline Today

  • Home
  • Administration
  • Crime
  • Defence
  • Entertainment
  • Environment
  • Health
  • Terrorism
  • social
  • Special
  • Spiritual
  • Sports
    • Cricket
  • Tourism
  • Transport
    • Railways
  • Advocacy
  • Home
  • बिज़नेस
  • टाटा स्टील को 1000 करोड़ से अधिक का जीएसटी नोटिस, निवेशकों की नजर आज शेयर पर
  • बिज़नेस
  • राजनीति

टाटा स्टील को 1000 करोड़ से अधिक का जीएसटी नोटिस, निवेशकों की नजर आज शेयर पर

Avneesh Mishra June 29, 2025 0
Tata-STeel

रांची स्थित कर कार्यालय ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, कंपनी ने बताई अपनी स्थिति

Centrtal News Desk: दिग्गज स्टील कंपनी टाटा स्टील को केंद्र सरकार के कर विभाग की ओर से ₹1007 करोड़ से अधिक के जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) से जुड़ी अनियमितताओं पर कारण बताओ नोटिस (SCN) जारी किया गया है। यह नोटिस वित्त वर्ष 2018-19 से 2022-23 की अवधि के दौरान कथित तौर पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के अनुचित लाभ लेने के आरोप में भेजा गया है।

क्या है मामला?

केंद्रीय कर आयुक्त (लेखा परीक्षा), रांची कार्यालय द्वारा 27 जून को जारी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि टाटा स्टील ने CGST अधिनियम के कुछ प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए इनपुट टैक्स क्रेडिट का अनुचित लाभ लिया है।

हालांकि, टाटा स्टील ने सफाई देते हुए बताया कि उसने नियमित व्यवसाय संचालन के दौरान ₹514.19 करोड़ का जीएसटी पहले ही चुका दिया है, और नोटिस में प्रस्तावित समायोजन के बाद शेष कर देनदारी ₹493.35 करोड़ रह जाती है।

कंपनी ने क्या कहा?

टाटा स्टील ने रविवार को शेयर बाजार को सूचना देते हुए कहा,

“कंपनी को विश्वास है कि इस नोटिस में कोई ठोस आधार नहीं है और वह तय समयसीमा के भीतर उचित मंच पर अपना पक्ष पेश करेगी।”

कंपनी को 30 दिनों के भीतर केंद्रीय जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, जमशेदपुर के अतिरिक्त/संयुक्त आयुक्त के समक्ष अपना पक्ष रखना होगा कि क्यों उससे यह कर राशि वसूल न की जाए।

शेयर बाजार में नजरें टाटा स्टील पर

इस खबर के बाद सोमवार को टाटा स्टील के शेयर बाजार में सुर्खियों में रह सकते हैं। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयर ₹161.29 के स्तर पर बंद हुए थे। अब निवेशकों की निगाह इस बात पर रहेगी कि बाजार इस नोटिस को लेकर किस तरह की प्रतिक्रिया देता है।

Avneesh Mishra
Avneesh Mishra

Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.

Post Navigation

Previous ISS से लाइव जुड़कर बोले पीएम मोदी — “शुभांशु, आप नए भारत की उड़ान हैं”
Next 1 पर 2 बोनस शेयर और डिविडेंड की सौगात, Roto Pumps ने किया बड़ा ऐलान – निवेशकों की नजरें सोमवार को रहेंगी शेयर पर

More Stories

THE HEADLINE TODAY NEWS
  • Advocacy
  • National
  • बिज़नेस
  • राजनीति

दिल्ली जिमखाना क्लब की वो दुनिया, जहां एंट्री नहीं पहुंच मायने रखती है. अब क्यों टूट पड़ा सबसे बड़ा संकट?

News Desk May 26, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-24 at 16.52.07
  • Special
  • बिज़नेस

भूसाटोली की छोटी दुकान से ग्लोबल बिजनेस क्लासरूम तक पहुँचा कानपुर का Nyra Kitchenware

News Desk May 24, 2026 0
messi--satadru-dutta-130056786-16x9
  • National
  • राजनीति

लियोनेल मेसी इंडिया टूर विवाद: प्रमोटर का बड़ा आरोप, टीएमसी पर 100 करोड़ का केस करने की चेतावनी

Avneesh Mishra May 6, 2026 0

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • भारत में गहराया इंवॉयरमेंटल क्राइसिस: 2025 में मौसमी आपदाओं से 4,421 लोगों की मौत, CSE रिपोर्ट ने दी गंभीर चेतावनी
  • फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन, बॉलीवुड ने खोया एक बड़ा नाम
  • दुनिया के लिए नया रोडमैप: कम काम, ज्यादा इनकम और कंट्रोल होगा क्लाइमेट क्राइसिस
  • IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का जलवा: ऑरेंज कैप, MVP और इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड जीता, रचा इतिहास
  • क्रिकेट के ‘GOAT’ बने तेंदुलकर, कैलिस, मुरलीधरन और पेरी; विराट भी टॉप-5 में, बुमराह-डीविलियर्स को मिला बड़ा सम्मान

You may have missed

images (1)
  • Environment
  • Health

भारत में गहराया इंवॉयरमेंटल क्राइसिस: 2025 में मौसमी आपदाओं से 4,421 लोगों की मौत, CSE रिपोर्ट ने दी गंभीर चेतावनी

News Desk June 4, 2026 0
फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन, बॉलीवुड ने खोया एक बड़ा नाम
  • Entertainment

फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन, बॉलीवुड ने खोया एक बड़ा नाम

News Desk June 4, 2026 0
दुनिया के लिए नया रोडमैप: कम काम, ज्यादा इनकम और कंट्रोल होगा क्लाइमेट क्राइसिस
  • अन्य

दुनिया के लिए नया रोडमैप: कम काम, ज्यादा इनकम और कंट्रोल होगा क्लाइमेट क्राइसिस

News Desk June 4, 2026 0
01sooryavanshi-orange-cap
  • Sports

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का जलवा: ऑरेंज कैप, MVP और इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड जीता, रचा इतिहास

News Desk May 31, 2026 0
my
  • Sports

क्रिकेट के ‘GOAT’ बने तेंदुलकर, कैलिस, मुरलीधरन और पेरी; विराट भी टॉप-5 में, बुमराह-डीविलियर्स को मिला बड़ा सम्मान

News Desk May 31, 2026 0

Most Read

  • भारत में गहराया इंवॉयरमेंटल क्राइसिस: 2025 में मौसमी आपदाओं से 4,421 लोगों की मौत, CSE रिपोर्ट ने दी गंभीर चेतावनी
  • फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन, बॉलीवुड ने खोया एक बड़ा नाम
  • दुनिया के लिए नया रोडमैप: कम काम, ज्यादा इनकम और कंट्रोल होगा क्लाइमेट क्राइसिस
  • IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का जलवा: ऑरेंज कैप, MVP और इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड जीता, रचा इतिहास
  • क्रिकेट के ‘GOAT’ बने तेंदुलकर, कैलिस, मुरलीधरन और पेरी; विराट भी टॉप-5 में, बुमराह-डीविलियर्स को मिला बड़ा सम्मान

Categories

  • Administration
  • Advocacy
  • America News
  • Bihar Election
  • Cricket
  • Crime
  • Defence
  • Education & Career
  • Entertainment
  • Environment
  • Health
  • International
  • National
  • Railways
  • social
  • Special
  • Spiritual
  • Sports
  • T20 World Cup 2026
  • Terrorism
  • Tourism
  • Transport
  • अन्य
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • Home
  • Administration
  • Crime
  • Defence
  • Entertainment
  • Environment
  • Health
  • Terrorism
  • social
  • Special
  • Spiritual
  • Sports
  • Tourism
  • Transport
Copyright © All rights reserved. | CoverNews by AF themes.