‘धड़क 2’ की धीमी शुरुआत, लवबर्ड्स के बीच क्रेज लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फीका प्रदर्शन

0
dhadak2-Official

Entertainment News Desk: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘धड़क 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। शुरुआती दो दिन में फिल्म 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है, जिससे निर्माताओं की उम्मीदों को झटका लगा है।

हालांकि राजधानी भोपाल सहित देश के कई हिस्सों में युवाओं, खासकर कपल्स के बीच फिल्म को लेकर क्रेज देखने को मिला है। सिनेमाघरों में लवबर्ड्स की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई, लेकिन यह भीड़ टिकट खिड़की पर बड़ी कमाई में तब्दील नहीं हो सकी।

धड़क 2 की रिलीज को लेकर सबसे बड़ी चुनौती है इसका टकराव सुपरहिट फिल्म ‘सैयारा’ और एक्शन से भरपूर ‘सन ऑफ सरदार 2’ से। इन दोनों फिल्मों ने पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच रखा है, जिस वजह से धड़क 2 को ओपनिंग डे से ही कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा।

फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है और इसमें लव, इमोशन और ड्रामा का भरपूर तड़का है। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की परफॉर्मेंस को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म की कहानी सामाजिक वर्गों और प्रेम के टकराव पर केंद्रित है, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले के चलते दर्शकों को बांधे रखने में असफल रही है।

अब मेकर्स की नजर रविवार और अगले हफ्ते के कलेक्शन पर है। उम्मीद जताई जा रही है कि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और युवाओं की दिलचस्पी से फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *