IPL 2025: पंजाब की धमाकेदार जीत, लखनऊ को 37 रन से हराया, अर्शदीप और उमरजई की शानदार गेंदबाज़ी

Sport Desk : आईपीएल 2025 के 54वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 37 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी सातवीं जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 236 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने 45 गेंदों में तूफानी 91 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 45 रन जोड़े। इनके अलावा लियाम लिविंगस्टोन ने तेजी से 32 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूत किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत धीमी रही। टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 199 रन ही बना सकी। आयुष बडोनी ने 32 गेंदों पर शानदार 74 रन बनाए और सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने अब्दुल समद के साथ मिलकर 70+ रन की अहम साझेदारी की, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।

गेंदबाज़ी में पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए। उनके अलावा उमरजई ने 2 विकेट झटके और लखनऊ की मिडिल ऑर्डर को बड़ा झटका दिया। मार्को यानसेन और राहुल चाहर को भी एक-एक सफलता मिली।
मुख्य Highlights:
पंजाब किंग्स: 236/5 (प्रभसिमरन 91, अय्यर 45)
लखनऊ सुपर जायंट्स: 199/7 (बडोनी 74, समद 45)
अर्शदीप सिंह: 3 विकेट
उमरजई: 2 विकेट
प्लेयर ऑफ द मैच: प्रभसिमरन सिंहइस जीत के साथ पंजाब प्लेऑफ की दौड़ में मज़बूती से बना हुआ है, जबकि लखनऊ को अब हर मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी।

Pbs vs lsg