बारिश एवं जल भराव के कारण गंगा बैराज से जुड़े गांवों में संक्रामक रोगों ने पसारे पैर, 750 से अधिक मरीजों को मिला निशुल्क उपचार

0
WhatsApp Image 2026-09-09 at 3.17.49 PM

CENTRAL NEWS DESK: बारिश एवं जल भराव के कारण गंगा बैराज से जुड़े गांवों में संक्रामक रोगों ने अपने पैर पसार दिए हैं। डेंगू के साथ टाइफाइड, चिकनगुनिया के साथ इनफ्लुएंजा, मलेरिया के साथ वायरल फीवर जैसे लक्षण वाले अनेकों मरीज मिले।

आज गंगा बैराज के बनियापुरवा चौकी के समीप आरोग्यधाम एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य मेले में 750 से अधिक मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं।

आरोग्यधाम टीम द्वारा उपचारित मरीजों का विवरण:

  • 100 से अधिक मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण
  • 125 से अधिक में जोड़ों में दर्द
  • 150 से अधिक में खाज-खुजली
  • 80 से अधिक में खरवा
  • 90 से अधिक में इनफ्लुएंजा वायरस
  • 50 से अधिक में अस्थमा
  • छोटे बच्चों में खांसी, जुकाम, पसली चलना, डायरिया तथा बुजुर्गों में उच्च रक्तचाप व डायबिटीज के मरीज मिले

वरिष्ठ होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ. हेमंत मोहन एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आरती मोहन ने बताया कि वे स्वर्गीय रेवती रमन मोहन जी की प्रेरणा से विगत 10 वर्षों से अधिक समय से गंगा बैराज में डेंगू, चिकनगुनिया एवं अन्य वायरल बीमारियों के लिए निशुल्क शिविर लगाते आ रहे हैं।

डॉ. हेमंत मोहन और डॉ. आरती मोहन ने लक्षणों के आधार पर होम्योपैथिक दवाई वितरित करते हुए कहा कि दर्द निवारक दवा, एंटीबायोटिक व स्टेरॉयड का सेवन न करें। यदि बुखार 104 डिग्री से ऊपर आए तो ठंडे पानी से पट्टी करें और ओआरएस के घोल का सेवन करें। 1 महीने से अधिक समय से बुखार से पीड़ित मरीजों को भी होम्योपैथिक उपचार दिया गया। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इम्यूनिटी बूस्टर दवाई भी वितरित की गई।

दीप प्रज्वलन का किया गया

कैंप का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी एवं रोटेरियन श्री एस.पी.एन. तिवारी, सिख सभा के वाइस चेयरमैन श्री रविंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि श्री हरविंदर सिंह एवं गेस्ट ऑफ ऑनर आरोग्यधाम की संस्थापिका श्रीमती पुष्पा मोहन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कैंप में डॉ. आरती मोहन ने चेचक, खसरा, हरपीज व अनियमित मासिक धर्म व हार्मोनल समस्या वाली कई महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। बैराज क्षेत्र के लोगों ने आरोग्यधाम की टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अशोक वाजपेई, प्रिया शर्मा, संध्या यादव, श्रुति शर्मा, राहुल शर्मा, आशीष निषाद, अमित मिश्रा, प्रिया निषाद, राकेश कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed