उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस कार से टकराकर खंती में पलटी, 5 की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

0
WhatsApp Image 2026-07-01 at 4.07.39 PM

CENTRAL NEWS DESK: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि तेज रफ्तार बस पहले एक कार से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। टक्कर के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बांगरमऊ क्षेत्र में हुआ हादसा

यह दुर्घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 230.800 किलोमीटर माइल स्टोन के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी। अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस सामने चल रही कार से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और बस सड़क से उतरकर खंती में पलट गई।

राहत एवं बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

हादसे की सूचना मिलते ही बांगरमऊ पुलिस, यूपीडा की टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त कार को भी क्रेन की सहायता से मौके से हटवाया गया, जिससे एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य कराया जा सका।

घायलों का इलाज जारी

हादसे में घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। प्रशासन ने घायलों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

घायलों की सूची

हादसे में घायल हुए लोगों में शामिल हैं

मोहित (34 वर्ष), पुत्र रामनिवास, निवासी बल्लभगढ़, फरीदाबाद (हरियाणा)

आर्यन कुमार (16 वर्ष), पुत्र विनोद, निवासी पाड़िया बघेरा, संत कबीर नगर

अपराजिता (10 वर्ष), पुत्री विनोद कुमार, निवासी मढ़िया बाबू बखौरा

रिदानश (5 वर्ष), पुत्र राजेश, निवासी खलीलाबाद

प्रिया (40 वर्ष), पत्नी विनोद कुमार, निवासी पाड़िया बघेरा, संत कबीर नगर

अन्नू देवी (78 वर्ष), पत्नी शत्रुघ्न सिंह, निवासी बोध नगर, नालंदा

सूरज (18 वर्ष), पुत्र रवींद्र, निवासी विश्वविद्यालय, दीप नगर, नालंदा

पवन कुमार (15 वर्ष), पुत्र आनंदी, निवासी फ़तेली, दीप नगर, नालंदा

आनंदी (15 वर्ष), पुत्र मेघु माझी, निवासी फ़तेली, दीप नगर, नालंदा

परमोद (25 वर्ष), पुत्र बालेश्वर माझी, निवासी दरगाह, नालंदा

शंकर माझी (25 वर्ष), पुत्र राम माझी, निवासी घुड़सानी सोनोर

खुशबू (14 वर्ष), पुत्री शंकर, निवासी घुड़सानी सोनोर

हादसे के कारणों की जांच शुरू

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने की जताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। प्रशासन ने लोगों से एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed