नए साल के पोस्ट से टूटा फैंस का दिल, क्या सच में प्लेबैक सिंगिंग छोड़ रहे हैं अरिजीत सिंह?
Arijit singh
CENTRAL NEWS DESK: बॉलीवुड के फेमस और सबसे पसंदीदा प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर उस वक्त हलचल मच गई, जब उन्होंने नए साल पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में अरिजीत ने लिखा कि वह अब एक सिंगर के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं ले रहे हैं और इस सफर को यहीं विराम दे रहे हैं। उनका यह मैसेज सामने आते ही फैंस हैरान भी हुए और भावुक भी।
अरिजीत सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, “हेल्लो, हैप्पी न्यू ईयर टू ऑल। मुझे इतना प्यार देने और मेरी आवाज़ को सुनने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं अनाउंस करना चाहता हूं कि एक सिंगर के तौर पर अब मैं कोई नया असाइनमेंट नहीं ले रहा हूं। यह एक शानदार सफर था।”
https://www.instagram.com/p/DUBKkEzCFRG/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
फैंस की पहली पसंद हैं अरिजीत
गौरतलब है कि अरिजीत सिंह आज के दौर के सबसे लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर्स में गिने जाते हैं। ‘तुम ही हो’, ‘चन्ना मेरेया’, ‘केसरिया’, ‘आशिकी 2’ जैसे सुपरहिट गानों ने उन्हें हर उम्र के लोगों का फेवरेट बना दिया। उनकी आवाज़ में दर्द, सुकून और गहराई का ऐसा मेल है, जो सीधे दिल को छू जाता है।
आसान नहीं था सफर
अरिजीत का म्यूजिक सफर भी आसान नहीं रहा। रियलिटी शो से शुरुआत कर उन्होंने सालों की मेहनत और संघर्ष के बाद बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई। धीरे-धीरे वह बड़े-बड़े म्यूजिक डायरेक्टर्स की पहली पसंद बन गए।
सोशल मीडिया पर भावनाओं का सैलाब
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। कोई लिख रहा है,
“आपकी आवाज़ के बिना म्यूजिक अधूरा है” तो कोई कह रहा है, “प्लीज ऐसा फैसला मत लीजिए।”
वहीं कई यूज़र्स इसे मजाक या गलतफहमी मान रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि अरिजीत सिंह जल्द ही इस पर कोई साफ़ बयान देंगे।
क्या सच में संन्यास ले रहे हैं अरिजीत?
फिलहाल अरिजीत सिंह की ओर से इस पोस्ट को लेकर कोई और स्पष्टीकरण नहीं आया है। ऐसे में फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि उनका पसंदीदा सिंगर जल्द ही इस खबर पर सफाई देगा और यह सिर्फ एक भावुक मैसेज साबित होगा, न कि संगीत से विदाई।संगीत प्रेमियों की नज़र अब अरिजीत सिंह के अगले बयान पर टिकी है।
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
