शार्क टैंक में पहुंची एक्ट्रेस नेहा मर्दा, जजेस ने पूछे तीखे सवाल तो फीका पड़ा ‘बालिका वधू’ का चार्म  

0
Screenshot 2026-01-25 155811

टीवी एक्ट्रेस अब एक ऐसा काम करना चाहती हैं जो उनको आर्थिक मजबूती दे पाए। आशका गोरडिया, तेजस्वी  प्रकाश और मौनी राय के बाद एक और टीवी एक्ट्रेस इस खेमे में शामिल हो चुकी हैं। ये एक्ट्रेस हैं नेहा मर्दा, जिन्हें टीवी सीरियल बालिका वधू से पहचान मिली थी। 

डिओडोरेंट का बिजनेस 

नेहा हाल ही में अपना डिओडोरेंट ब्रांड फिटकू लेकर शार्क टैंक के सीजन 5 में पहुंची हैं। इस सीजन में उनकी पिच का वीडियो सोशल मीडिया में खूब देखा जा रहा है। 

प्रेग्नेंसी के बाद आया आइडिया 

इसमें वो बताती दिख रही हैं कि प्रेग्नेंसी के बाद बॉडी ऑडर से इतनी परेशान हुई थीं कि उन्हें ऐसा डिओडोरेंट बनाने का आइडिया आया। 

बिना खुशबू का डिओडोरेंट 

उनके प्रोडक्ट में खुशबू नहीं है इसलिए जज अमन गुप्ता सवाल करते हैं कि आमतौर पर लोग इनको महक के लिए ही लगाते हैं। आप लोग ऐसा नहीं करोगे तो क्या ये सिर्फ धोखा है। 

इंडिया रिलेट कर पाएगी

फिर नमिता थापर भी उन्हें सवालों के गहरे में खड़ा करती हैं। कहती हैं कि डिओडोरेंट 100 या 200 के भी मिलते हैं। आपका 999 का है, इंडिया रिलेट कर पाएगी। 

2 लाख कस्टमर 

जब जजेस को बताया जाता है कि 2 लाख लोग ये प्रोडक्ट खरीद चुके हैं तो वो सवाल करते हैं कि फेमस टीवी एक्ट्रेस होने की वजह से तो ऐसा नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *