Kanpur: घर में अकेली महिला से दरिंदगी, तीन भाइयों पर दुष्कर्म और धमकी का आरोप
Central News Desk: नरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ हुई हैवानियत की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि को जब वह घर पर अकेली थी, तभी पड़ोसी युवक सिंटू छत के रास्ते आंगन में कूदकर घर में घुस आया और उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर उसके दो भाई अरविंद और रावेंद्र भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने पीड़िता को गाली-गलौज कर चुप रहने की धमकी दी और जान से मारने की बात कही।
घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए गुरुवार सुबह नरवल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और गाली-गलौज जैसी गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अखिलेश पाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है और दबिश दी जा रही है।
स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। लोग मांग कर रहे हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई महिला इस तरह की दरिंदगी का शिकार न हो।
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
