बिहार को अमृत भारत एक्सप्रेस समेत सात नई ट्रेनों का तोहफा, पटना और राज्य के शहरों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर
Central News Desk: पटना वासियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे पूजा से पहले सात नई ट्रेनें शुरू करने जा रहा है, जिनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस और चार पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना जंक्शन से इन ट्रेनों की सौगात देंगे। नई ट्रेनों के चलने से पटना-नवादा और अन्य शहरों के बीच सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी और राज्य की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।
पटना-नवादा और पटना-इसलामपुर पैसेंजर ट्रेन
पटना-इसलामपुर पैसेंजर एवं नवादा-पटना पैसेंजर ट्रेनें नई लाइन जट डुमरी-फाजिलचक-तोपसरथुआ-दनियावां के रास्ते परिचालित होंगी। इससे इस क्षेत्र के लोगों को भी रेल यात्रा की सुविधा मिलेगी।
- नवादा-पटना डेमू पैसेंजर (75271/75272) – सप्ताह में छह दिन चलेगी।
- इसलामपुर-पटना डेमू पैसेंजर (75273/75274) – सप्ताह में छह दिन चलेगी।
- पटना-बक्सर फास्ट पैसेंजर (53201/53202) – सप्ताह में छह दिन चलेगी।
- झाझा-दानापुर फास्ट पैसेंजर (53203/53204) – सप्ताह में छह दिन चलेगी।
तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें
- मुजफ्फरपुर–चर्लपल्ली (15293/15294) – यह ट्रेन दक्षिण भारत के लिए बिहार से पहली अमृत भारत एक्सप्रेस होगी। हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्ससर, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, काजीपेट होते हुए चलेगी।
- मदार–दरभंगा (19623/19624) – कमतौल, सीतामढ़ी, रक्सौाल, नरकटियागंज, गोरखपुर, गोमतीनगर, कानपुर, टुंडला, जयपुर के रास्ते चलेगी।
- छपरा–आनंद विहार (15133/15134) – सिवान, थावे, कप्ताजनगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, ऐशबाग (लखनऊ), कानपुर के रास्ते सप्ताह में दो दिन चलेगी। यह बिहार से दिल्ली के लिए छठी अमृत भारत एक्सप्रेस है।
राज्य की कनेक्टिविटी में सुधार
इससे पहले बिहार में 10 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें पहले से चल रही हैं। नई तीन अमृत भारत ट्रेनें शुरू होने से बिहार और अन्य प्रमुख शहरों के बीच रेल कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। यात्रियों को अब दक्षिण भारत, दिल्ली, अजमेर और अन्य प्रमुख शहरों तक आसान और तेज़ यात्रा का अवसर मिलेगा।
news Journalist
