कानपुर: पार्षद का नया कारनामा, सीवर समस्या पर जलकल अधिशासी अभियंता को पानी में धकेला

0
कानपुर: पार्षद का नया कारनामा, सीवर समस्या पर जलकल अधिशासी अभियंता को पानी में धकेला

Central News Desk: शहर के वार्ड 14 सब्जी मंडी, किदवई नगर में गुरुवार को सीवर की गंभीर समस्या को लेकर बड़ा हंगामा हो गया। लंबे समय से जूही बंबरिया इलाके में घरों में सीवर का पानी भरा हुआ है, जिससे आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। इस समस्या का समाधान न निकलने पर नाराज़ पार्षद शीलू कनौजिया ने जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें मौके पर भरे गंदे पानी में धकेल दिया।

जनता परेशान, अधिकारी निष्क्रिय

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई महीनों से सीवर लाइन जाम होने के कारण नालियों का गंदा पानी घरों में घुस रहा है। बच्चों और बुजुर्गों का स्वास्थ्य खतरे में है। स्थानीय लोगों ने जलकल विभाग और नगर निगम से बार-बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

पार्षद का विरोध और धमकी

स्थिति से क्षुब्ध पार्षद शीलू कनौजिया ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अधिशासी अभियंता को सीधे पानी में चलवा दिया। इस दौरान उन्होंने मेयर तक को बिस्तर लगवाने की धमकी दी। पार्षद का कहना है कि जब तक जलकल विभाग समस्या का स्थायी समाधान नहीं करता, वे ऐसे ही आंदोलन करते रहेंगे।

प्रशासन की भूमिका पर सवाल

मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन और नगर निगम पूरी तरह निष्क्रिय बने हुए हैं। जलनिकासी और सीवर की समस्या को लेकर कोई समुचित कार्यवाही नहीं हो रही है। आमजन का कहना है कि यह केवल वार्ड 14 ही नहीं, बल्कि किदवई नगर के कई हिस्सों की साझा समस्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *