एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, ‘नो हैंडशेक’ विवाद पर गंभीर ने दिया बयान

0
india-vs-pakistan-asia-cup-2025-cricket-match-playing-11-prediction-player-list-ind-vs-pak-today-match-team-prediction-full-squad-players-list-preview

Sport News Desk: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार रात एशिया कप 2025 का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात देकर शानदार जीत हासिल की। यह मैच खास इसलिए भी था क्योंकि अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद शुरू हुए परेशन सिंदूर के बाद यह भारत-पाकिस्तान की पहली भिड़ंत थी।

नो हैंडशेक विवाद और गौतम गंभीर का बयान

मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक नहीं किया। इस पर सवाल उठे तो टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने साफ कहा कि यह खिलाड़ियों का व्यक्तिगत फैसला नहीं बल्कि एकजुटता दिखाने का तरीका था। गंभीर ने कहा—
“हमने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि हम पहलगाम हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े होना चाहते थे। साथ ही हम भारतीय सेना को उनके सफल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए धन्यवाद देना चाहते थे।”

सूर्यकुमार यादव ने जीत समर्पित की

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा कि यह जीत देश के उन शहीदों और नागरिकों को समर्पित है जिन्होंने पहलगाम हमले में अपनी जान गंवाई। उन्होंने यह भी कहा कि टीम इंडिया हमेशा देश की उम्मीदों और गर्व को सर्वोपरि रखती है।

मैच का रोमांच

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन का मामूली लक्ष्य रखा। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया—

  • कुलदीप यादव – 3 विकेट
  • अक्षर पटेल – 2 विकेट (18 रन देकर)
  • जसप्रीत बुमराह – 2 विकेट
  • वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या – 1-1 विकेट

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत जोरदार रही।

  • अभिषेक शर्मा ने 13 गेंद पर 31 रन ठोके।
  • तिलक वर्मा ने 31 रन बनाए।
  • कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 47* रन बनाकर छक्के के साथ जीत दिलाई।
    भारत ने 15.5 ओवर में ही 131 रन बनाकर 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

जश्न में डूबा देश

पाकिस्तान पर भारत की इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। प्रयागराज समेत कई शहरों में लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले और आतिशबाज़ी कर खुशी जताई। क्रिकेट प्रशंसकों का कहना था कि यह जीत एकतरफा रही और पाकिस्तान को और बेहतर खेल दिखाना चाहिए था।

एक प्रशंसक ने कहा—
“यह सिर्फ जीत नहीं बल्कि संदेश है कि चाहे सरहद हो या मैदान, भारत हमेशा पाकिस्तान पर भारी पड़ेगा।”

ऑपरेशन सिंदूर से ‘ऑपरेशन व्हाइट बॉल’ तक

इस जीत के बाद लोग सोशल मीडिया पर इसे ‘ऑपरेशन व्हाइट बॉल’ की सफलता बता रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर में सेना की बहादुरी और अब क्रिकेट मैदान पर खिलाड़ियों के जज़्बे ने देशवासियों को गर्व से भर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *