सीएम योगी से मिली ABVP की टीम, शैक्षणिक अराजकता दूर करने व गुणवत्ता सुधार पर हुई चर्चा
Central News Desk: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात करने पहुंचा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में चल रही शैक्षणिक अराजकता, परीक्षाओं में हो रही देरी, मान्यता से जुड़े विवाद और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ABVP पदाधिकारियों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और सभी विषयों के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को और पारदर्शी तथा गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में ABVP की ओर से राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सृष्टि सिंह मौजूद रहीं।
ABVP पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए समय पर परीक्षा परिणाम घोषित हों, विश्वविद्यालयों की प्रशासनिक अनियमितताओं पर रोक लगे और शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहन देने के लिए नई पहल की जाए।
इस मुलाक़ात को विद्यार्थी परिषद ने छात्रों की आवाज़ को सरकार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कदम बताया है।
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
