तरीपाठकपुर का स्वास्थ्य केंद्र बदहाल: न डॉक्टर समय पर, न दवाएं – झाड़ियों से घिरा पड़ा अस्पताल

0
theheadlinetoday

Central News Desk: तरीपाठकपुर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लापरवाही और उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां नियुक्त डॉक्टर सुरेंद्र कुमार शायद ही कभी अपनी ड्यूटी पर समय से आते हों। हालात यह हैं कि ग्रामीण जब इलाज के लिए अस्पताल का रुख करते हैं तो न डॉक्टर मिलते हैं और न ही दवाएं।

अस्पताल का पूरा परिसर जंगली झाड़ियों से ढका पड़ा है। साफ-सफाई का नामोनिशान नहीं है। दवाओं की किल्लत और डॉक्टर की अनुपस्थिति से मरीजों को निजी क्लीनिक या दूरदराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।

गाँववालों का कहना है कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्र का यह हाल प्रशासन की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है क्योंकि सालों से समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

ग्रामीणों की मांग है कि स्वास्थ्य विभाग तत्काल कार्रवाई करते हुए डॉक्टर की नियमित मौजूदगी और दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करे, ताकि गाँव के लोग बुनियादी स्वास्थ्य सुविधा से वंचित न रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *