अरोड़ा रिसार्ट उन्नाव में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, शक्ति केंद्र संयोजकों का हुआ सम्मान

0
theheadlinetoday

Unnao News Desk: भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हो, इसी रणनीति को लेकर मंगलवार को अरोड़ा रिसार्ट, उन्नाव में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने की, जबकि संगठन महामंत्री धर्मपाल ने मंडल अध्यक्षों व शक्ति केंद्र संयोजकों को संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिए और बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए “गूढ़ मंत्र” भी प्रदान किए।

बैठक की शुरुआत वंदे मातरम के साथ हुई और समापन राष्ट्रगान से किया गया। इस दौरान नव-निर्वाचित शक्ति केंद्र संयोजकों को सम्मानित किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का संचार दिखा।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सदर विधायक पंकज गुप्ता, विधायक बंबालाल दिवाकर, अनिल सिंह, आशुतोष शुक्ला, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह और सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंदू विशेष रूप से शामिल हुए।

हालाँकि, बैठक में मोहान विधायक ब्रजेश रावत, बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार और जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। बताया जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष और मोहान विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट के लिए लखनऊ गए थे, जिसके चलते वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

भाजपा की यह बैठक संगठन की भविष्य की योजनाओं और चुनावी तैयारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती को लेकर पार्टी लगातार सक्रिय है और इसी कड़ी में शक्ति केंद्र संयोजकों को और अधिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *