बिहार SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, विपक्ष, सत्ता पक्ष और चुनाव आयोग आमने-सामने
सुप्रीम कोर्ट में आज कई बड़े केस की सुनवाई
Central News Desk: मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में कई महत्वपूर्ण और चर्चित मामलों की सुनवाई होनी है। इनमें सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है बिहार SIR यानी विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण मामला। इसके अलावा, कुछ राजनीतिक हस्तियों से जुड़े मामले और संवैधानिक प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर भी सुनवाई होगी।
बिहार SIR विवाद – तीन तरफा जंग
बिहार में SIR को लेकर सियासी जंग चरम पर है। भाजपा और एनडीए गठबंधन विपक्ष पर चुनाव आयोग को धमकाने का आरोप लगा रहे हैं। विपक्षी दल SIR प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोप लगा रहे हैं। चुनाव आयोग ने किसी भी तरह की खामी से साफ इनकार किया है।
कौन सुनेंगे मामला
जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाला बागची की दो जजों की बेंच इस केस की सुनवाई करेगी।
सुनवाई से पहले हल्की-फुल्की बातचीत
सुनवाई शुरू होने से पहले कोर्ट रूम में जजों और वकीलों के बीच हल्का-फुलका माहौल देखने को मिला जब वकीलों ने जल्दी सुनवाई की मांग की, तो जस्टिस सूर्यकांत ने मुस्कुराते हुए कहा –
“अरे भई, थोड़ा इंतजार कीजिए, नए मामलों की सुनवाई के बाद हम इस पर विचार करेंगे।”
वहीं, जब एक वकील ने बिहार पंचायत चुनाव से जुड़े मामले का जिक्र किया, तो जस्टिस सूर्यकांत ने हंसते हुए कहा –
“हम सिर्फ बिहार में ही व्यस्त हैं।”
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
