‘वॉर 2’ बनाम ‘कुली’: 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर, एडवांस बुकिंग में दिलचस्प मुकाबला

0
coolie-vs-war-2-clash-cancelled-1742039324

Entertainment News desk:14 अगस्त को सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में टकराने जा रही हैं—ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ और सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कुली’। दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और एडवांस बुकिंग के आंकड़े इस मुकाबले को और रोचक बना रहे हैं।

नॉर्थ इंडिया में ‘वॉर 2’ का दबदबा

10 अगस्त से पूरे भारत में ‘वॉर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू हुई। वहीं, ‘कुली’ की नॉर्थ इंडिया में एडवांस बुकिंग भी इसी समय शुरू हुई। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘वॉर 2’ ने रिलीज के पहले दिन के लिए हिंदी (नॉर्थ इंडिया) में 32,761 टिकट बेच दिए हैं। इसके मुकाबले, ‘कुली’ नॉर्थ इंडिया में अब तक सिर्फ 6,467 टिकट ही बेच पाई है, जिससे साफ है कि यहां ‘वॉर 2’ की पकड़ ज्यादा मजबूत है।

साउथ इंडिया में ‘कुली’ का जलवा

नॉर्थ इंडिया में भले ही ‘वॉर 2’ आगे है, लेकिन साउथ इंडिया में ‘कुली’ की एडवांस बुकिंग ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 8 अगस्त से शुरू हुई बुकिंग में सिर्फ दो दिनों में 5,98,776 टिकट बिक चुके हैं। इनमें 5,97,789 टिकट तमिल, 743 तेलुगु और 244 कन्नड़ भाषा के शो के लिए बुक हुए हैं। ये सभी टिकट रिलीज के पहले दिन के लिए हैं, जो रजनीकांत की अपार लोकप्रियता को दर्शाते हैं।

14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला

जहां नॉर्थ में ‘वॉर 2’ की लीड साफ नजर आ रही है, वहीं साउथ में ‘कुली’ का जलवा कायम है। अब देखना यह होगा कि रिलीज के दिन और पहले वीकेंड में कौन सी फिल्म ज्यादा कमाई कर पाती है और बॉक्स ऑफिस की जंग में किसका पलड़ा भारी रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *