कानपुर के थाना रावतपुर क्षेत्र के मसवानपुर में लव अफेयर बना हत्या की वजह!
Central News Desk: तीन दिन से लापता युवक की लाश बुधवार दोपहर घर से महज 50 मीटर दूर मस्जिद के पास एक खाली प्लॉट में ईंटों के नीचे दबी मिली।
मृतक की पहचान 18 वर्षीय सुमित गौतम के रूप में हुई, जो मसवानपुर में अपने परिवार के साथ रहता था।
बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने नगर निगम को सूचना दी, जिसके बाद सफाई के दौरान शव बरामद हुआ। सुमित के कपड़ों से परिजनों ने उसकी पहचान की।
परिजनों ने मोहल्ले की एक युवती के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि सुमित का दो साल से उस लड़की से प्रेम संबंध था।
3 अगस्त की रात सुमित को फोन आया – कहा जा रहा है कि कॉल उसकी प्रेमिका की तरफ से था।
इसके बाद सुमित अपना फोन घर पर छोड़कर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। कॉल हिस्ट्री भी डिलीट कर दी गई थी।
परिजनों का दावा है कि लड़की के पिता ने पहले ही धमकी दी थी – “बेटे को संभाल लो, वरना उठवा दूंगा।”
अब जब शव मिला है, परिवार खुले तौर पर हत्या का आरोप युवती के पिता पर लगा रहा है।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और मोबाइल व कॉल डिटेल के आधार पर जा रही है!
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
