वार्षिक फास्टैग पास की घोषणा: अब ₹3000 में 200 ट्रिप या 1 साल की टोल फ्री यात्रा – सिर्फ निजी वाहनों के लिए
Central News Desk: केंद्र सरकार ने देश के लाखों निजी वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर देशभर में Annual FASTag Pass लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह नई योजना 15 अगस्त 2025 से लागू होगी।
क्या है एनुअल फास्टैग पास?
यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों जैसे कार, जीप, वैन आदि के लिए जारी किया जाएगा। इस वार्षिक पास की कीमत ₹3,000 तय की गई है और यह पास 1 वर्ष या 200 ट्रिप (जो पहले पूरी हो) तक मान्य रहेगा।
जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप, NHAI और MoRTH की वेबसाइट पर एक विशेष लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जहां से यूजर इसे एक्टिवेट या रिन्यू कर सकेंगे। यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी जिससे किसी दफ्तर या एजेंट के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

इस पास से क्या होंगे फायदे?
हर बार फास्टैग रिचार्ज करने की जरूरत नहीं
टोल प्लाज़ाओं पर वेटिंग टाइम होगा कम
लेनदेन में पारदर्शिता और विवादों की संभावना होगी कम
60 किलोमीटर के दायरे वाले टोल विवाद भी होंगे समाप्त
तेज़, सुगम और झंझट मुक्त यात्रा अनुभव
किन्हें मिलेगा यह लाभ?
केवल प्राइवेट नॉन-कमर्शियल वाहनों को मिलेगा यह लाभ
कमर्शियल वाहनों के लिए यह पास नहीं है
यह पास पूरे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर मान्य रहेगा
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
