गंगा का जलस्तर तीन दिन में चेतावनी बिंदु पार करने की संभावना
Central News Desk: गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में यह चेतावनी बिंदु (114 मीटर) को पार कर सकता है। गुरुवार को बैराज पर जलस्तर 112.950 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु से लगभग एक मीटर कम है। शुक्लागंज में यह स्तर 111.420 मीटर पर है।
भारी पानी छोड़ने से बढ़ी चिंता
गुरुवार को हरिद्वार से 22,69,032 क्यूसेक और नरौरा से 1,50,798 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके चलते बैराज के सभी 30 गेट खोलकर कुल 5,44,373 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे निचले इलाकों में जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना है।

खतरे में ये गांव
जलस्तर बढ़ने पर गंगा बैराज के नीचे बाएं और दाएं तट के गांव—लोधवा खेड़ा, शिवदीनपुरवा, डल्लापुरवा, चैनपुरवा, भगवानदीन पुरवा, धारमखेड़ा, देवनीपुरवा, लक्ष्मणपुरवा, बनियापुरवा, नई बस्ती, मंगलपुरवा बड़ा, मंगलपुरवा छोटा, पहाड़ीपुर, कटरी शंकरपुर सराय, नत्थापुरवा, रामनिहालपुर, मेघनपुरवा, कल्लूपुरवा, कच्ची मड़ैया आदि प्रभावित हो सकते हैं।
प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
अधिशासी अभियंता, बैराज निर्माण खंड-2, पंकज गौतम ने बताया कि फिलहाल जलस्तर में थोड़ी कमी आई है, लेकिन बढ़ते प्रवाह के कारण अगले तीन दिन में यह चेतावनी बिंदु पार कर सकता है। गंगा किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने और सतर्क रहने की अपील की गई है।
Avneesh Mishra is a young and energetic journalist. He keeps a keen eye on sports, politics and foreign affairs. Avneesh has done Post Graduate Diploma in TV Journalism.
