एशिया कप 2025: शुभमन गिल की दमदार वापसी, यशस्वी-श्रेयस फिर बाहर, अक्षर पटेल से छीनी उपकप्तानी

0
Gautam_Gambhir_Suryakumar_Yadav_1722324254483_1722324254749

Sport News Desk: एशिया कप टी20 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है और इस बार कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी, जबकि लंबे समय बाद शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी हुई है। गिल को न सिर्फ टीम में जगह मिली है बल्कि उन्हें उपकप्तान भी बनाया गया है। गिल ने पिछला टी20 मुकाबला जुलाई 2024 में खेला था।

अक्षर पटेल से छीनी उपकप्तानी

इंग्लैंड सीरीज में उपकप्तान रहे अक्षर पटेल से यह जिम्मेदारी छीनकर गिल को सौंप दी गई है। माना जा रहा है कि आने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए गिल को लीडरशिप रोल में आजमाया जाएगा।

श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल की अनदेखी

टीम चयन में सबसे बड़ा झटका श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को लगा है। दोनों लगातार दूसरी बार चयन से बाहर कर दिए गए हैं। आईपीएल में लगातार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें मौका नहीं मिला।

बुमराह की वापसी, रिंकू बने बैकअप

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस टूर्नामेंट में नजर आएंगे। वहीं रिंकू सिंह टीम का हिस्सा बने रहे हैं लेकिन उन्हें बैकअप बल्लेबाज के तौर पर देखा जा रहा है। चयन समिति के चेयरमैन अगरकर ने साफ कहा कि रिंकू को फिलहाल प्लेइंग-11 में जगह मिलना मुश्किल है।

भारतीय टीम की संरचना

टीम में इस बार चार विशेषज्ञ बल्लेबाज, चार ऑलराउंडर, दो विकेटकीपर बल्लेबाज (जितेश शर्मा और संजू सैमसन), तीन पेसर और दो स्पिनर शामिल किए गए हैं।
रिजर्व खिलाड़ियों में ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल, प्रसिद्ध कृष्णा, रियान पराग और वॉशिंगटन सुंदर को जगह मिली है। चोट या आकस्मिक स्थिति में इनमें से किसी को शामिल किया जाएगा।

मिशन वर्ल्ड कप की शुरुआत

भारत इस समय टी20 फॉर्मेट का डिफेंडिंग चैंपियन है और अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले कम से कम 20 मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में एशिया कप को टीम इंडिया मिशन वर्ल्ड कप की शुरुआत के तौर पर देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *