तमिलनाडु के विधायकों को मिलेगी सरकारी कार, हर महीने ₹1 लाख पेंशन, विजय सरकार का बड़ा ऐलान

0
vijay

CENTRAL NEWS DESK: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विधानसभा में विधायकों के लिए बड़ी घोषणा की है। सरकार अब सभी विधायकों को उनके क्षेत्र में जनसेवा और आने-जाने के काम के लिए सरकारी वाहन उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही वाहन, ड्राइवर और सहायक के खर्च के लिए हर विधायक को कुल ₹1 लाख प्रतिमाह की सहायता दी जाएगी।

सरकार के फैसले के मुताबिक प्रत्येक विधायक को वाहन और ड्राइवर के वेतन के लिए ₹75 हजार प्रति माह दिए जाएंगे। इसके अलावा एक सहायक रखने के लिए ₹25 हजार की अतिरिक्त राशि मिलेगी।

मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि इस फैसले का मकसद विधायकों को अपने निर्वाचन क्षेत्र की जिम्मेदारियां निभाने में सुविधा देना और जनता से जुड़े कामों को ज्यादा प्रभावी बनाना है।

विधायक ने उठाया था संसाधनों का मुद्दा

विधानसभा में यह मुद्दा वीसीके विधायक जोथीमनी ने उठाया था। उन्होंने विधायकों के लिए जरूरी लॉजिस्टिकल सपोर्ट बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद सरकार की ओर से यह घोषणा की गई।

स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़े ऐलान

विजय सरकार ने स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा को लेकर भी कई घोषणाएं की हैं। राज्य में कुल 6,098 अतिरिक्त सीटें बढ़ाने की योजना है। इनमें बीएससी नर्सिंग की 660 सीटें, नर्सिंग से जुड़ी 1,925 सीटें, पैरामेडिकल कोर्स की 2,778 सीटें और मेडिकल कोर्स की 735 सीटें शामिल हैं। इसके अलावा राज्य में 7 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे।

₹300 करोड़ से बनेगा 400 बेड का अस्पताल

सरकार पेरम्बलूर में करीब ₹300 करोड़ की लागत से 400 बेड का मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने की योजना भी लेकर आई है। इसका उद्देश्य जिले के लोगों को बेहतर और विशेषज्ञ इलाज उपलब्ध कराना है।

हेल्थ इंश्योरेंस की सीमा ₹25 लाख करने का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सालाना इलाज की सीमा को ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹25 लाख करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा चेन्नई समेत कई सरकारी अस्पतालों में ट्रांसजेंडर लोगों के लिए मेडिकल और सर्जिकल सेवाओं को भी शामिल करने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed