IPL की ‘नेशनल क्रश’ काव्या मारन की शादी के बीच होश उड़ा रही है उनकी और ‘दूल्हे’ की टोटल प्रॉपटी की चर्चा!

0
WhatsApp Image 2026-06-30 at 3.30.25 PM

CENTRAL NEWS DESK: सोशल मीडिया पर इस वक्त सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सीईओ काव्या मारन की शादी की खबरें टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। इंटरनेट पर यह दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि आईपीएल की ‘नेशनल क्रश’ जल्द ही देश के एक बेहद मशहूर शख्सियत के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। इस खबर के सामने आते ही दोनों की लाइफस्टाइल, बिजनेस और अरबों की संपत्ति को लेकर चर्चाएं बेहद गर्म हो चुकी हैं।

इस वजह से शुरू हुईं अनिरुद्ध रविचंदर संग शादी की खबरें
इस हाई-प्रोफाइल शादी और रिश्ते की चर्चा तब गरमाई जब मशहूर साउथ इंडियन म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के अंकल और वयोवृद्ध अभिनेता वाई जी महेंद्र ने मीडिया में एक बड़ा हिंट दिया। उन्होंने कहा कि अनिरुद्ध जल्द ही एक बहुत बड़ी शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने लड़की का नाम लिए बिना इशारा किया कि वह कोई आम लड़की नहीं है, बल्कि एक पूरी (आईपीएल) टीम संभालती है और उसे अपने पिता के गुण विरासत में मिले हैं।

इस बड़े बयान के बाद से ही फैंस काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के नाम को एक साथ जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, इस खबर पर अभी तक काव्या मारन या अनिरुद्ध की तरफ से कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। इससे पहले साल 2025 में भी दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहें उड़ी थीं, जिसे तब अनिरुद्ध ने पूरी तरह खारिज कर दिया था।

करोड़ों की मालकिन हैं काव्या मारन, संभालती हैं सन ग्रुप का बड़ा साम्राज्य
सन ग्रुप (Sun Group) के मालिक कलानिधि मारन की इकलौती बेटी काव्या मारन बिजनेस की दुनिया का एक बड़ा और चमकता हुआ नाम हैं। वह सन ग्रुप के बोर्ड मेंबर्स में शामिल हैं और ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘सन नेक्स्ट’ (Sun NXT) की कमान संभालती हैं।

पर्सनल नेटवर्थ: रिपोर्ट्स के मुताबिक, काव्या मारन की व्यक्तिगत संपत्ति करीब 409 करोड़ रुपये ($50 Million) है। वहीं, फोर्ब्स के अनुसार उनके पिता कलानिधि मारन की कुल नेटवर्थ लगभग 26,000 करोड़ रुपये है।

SRH की ब्रांड वैल्यू: हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल स्पोर्ट्स टीम रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, काव्या मारन की कप्तानी वाली आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की ब्रांड वैल्यू तकरीबन 18,000 करोड़ रुपये आंकी गई है, जो आईपीएल की चौथी सबसे अमीर टीम है।

लक्जरी कार कलेक्शन: काव्या को महंगी गाड़ियों का बेहद शौक है। उनके पास करीब 10 करोड़ रुपये की कीमत वाली आलीशान रॉल्स रॉयस फैंटम (Rolls-Royce Phantom), बेंटले बेंटायगा और बीएमडब्ल्यू 760एलआई जैसी कई सुपर लग्जरी कारें मौजूद हैं।

शिक्षा: काव्या ने चेन्नई के स्टेला मॉरिस कॉलेज से बीकॉम करने के बाद न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित लियोनार्ड एन स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है।

भारतीय सिनेमा के सबसे महंगे म्यूजिक कंपोजर हैं अनिरुद्ध रविचंदर
अगर बात कथित दूल्हे यानी अनिरुद्ध रविचंदर की करें, तो वह आज के दौर में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल और महंगे म्यूजिक डायरेक्टर माने जाते हैं। ‘जवान’, ‘जेलर’ और ‘लियो’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में ब्लॉकबस्टर संगीत देने वाले अनिरुद्ध की अपनी एक अलग ब्रांड वैल्यू है।

एक प्रोजेक्ट की फीस: अनिरुद्ध फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाले कंपोजर हैं। वह अपने हर एक प्रोजेक्ट या फिल्म के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।

कुल व्यक्तिगत संपत्ति: अनिरुद्ध रविचंदर की कुल नेटवर्थ करीब 50 करोड़ रुपये बताई जाती है।

बिजनेस में भी सक्रिय: अनिरुद्ध सिर्फ म्यूजिक ही नहीं बल्कि बिजनेस माइंडेड भी हैं। वह मशहूर फिल्टर कॉफी स्टार्टअप ‘वीएस मनी एंड कंपनी’ (VS Mani & CO) के को-फाउंडर और ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके साथ ही वह प्रीमियम टकीला ब्रांड ‘लोका लोका’ (Loca Loka) के को-क्रिएटर भी हैं।

क्या वाकई होने जा रही है देश की सबसे अमीर शादी?
अगर वाई जी महेंद्र का यह इशारा सच साबित होता है और काव्या-अनिरुद्ध सच में शादी के बंधन में बंधते हैं, तो कॉरपोरेट और एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के मिलन वाली यह शादी देश की सबसे बड़ी और सबसे अमीर शादियों की लिस्ट में शुमार हो जाएगी। फिलहाल, फैंस को इस पावर कपल की तरफ से किसी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed