18 जरूरी सवालों के साथ लॉन्च हुई 8वें वेतन आयोग की वेबसाइट, केंद्रीय कर्मचारियों के आएगी काम
8 वां वेतन आयोग आने के बाद सैलरी तो बढ़ेगी ही। लेकिन कब, कैसे और कहां जैसे सवालों के साथ अपने फायदों का आकलन करना कठिन हो जाता है। इस कठिनाई को आसान बनाने के लिए आयोग की वेबसाइट लॉन्च कर दी गई है।
सैलरी से जुड़े सवाल
वेतन आयोग की ओर से 8cpc.gov.in नाम की वेबसाइट लॉन्च की गई है। इसमें आपको सैलरी से जुड़े कब, कितनी और कहां जैसे सवालों के जवाब मिल सकेंगे।
इकोनॉमी प्रभावित
जानकार मानते हैं कि कोई भी वेतन आयोग लागू होने के बाद असर पूरी इकोनॉमी में नजर आता है। सरकार की राजकोषीय स्थिति भी इससे प्रभावित होती है।
18 सवालों के जवाब
इस वेबसाइट पर 18 सवाल हैं, जिनके जवाब MYGOV.IN के जरिए देने होंगे। इन जवाबों के आधार पर सुधार किए जाएंगे। जवाब 16 मार्च, 2026 तक ही दिए जाने हैं। जवाब देने वालों की पहचान छुपाकर रखी जाएगी।
8 से 9 लाख करोड़
जानकारों की मानें तो 8 वां वेतन आयोग लागू होने के बाद 8 से 9 लाख करोड़ का बोझ सरकार पर बढ़ेगा।
