52 साल पहले ‘ब्लैक बजट’ ने खोली थी इंडियन इकोनॉमी की पोल, 550 करोड़ का घाटा बना था वजह

0
H20260201203022

source: www.pib.gov.in

CENTRAL NEWS DESK: आम बजट 2026-27 पेश किया जा चुका है। मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने वाला ये बजट युवाओं के लिए आशा की उम्मीद लेकर आया है। यह बजट 1 फरवरी 2026 को फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने पेश किया तो महिलाओं और किसानों के लिए अच्छी खबर आई। इन सारी बातों के बीच वो आम बजट भी याद किए जा सकते हैं जो इतिहास में दर्ज हैं।  फिलहाल बात ब्लैक बजट की जो 52 साल पहले पेश किया गया था। 

1973-74 का बजट 

यह बजट आज से 52 साल पहले 1973-74 में पेश किया गया था। इसे उस वक्त के वित्त मंत्री यशवंतराव बी चव्हाण ने पेश किया था। 

कहलाया ब्लैक बजट 

ये बजट यूं ही ब्लैक नहीं कहलाया था, इसकी वजह था 550 करोड़ रुपये का घाटा। इस भारीभरकम राजकोषीय घाटे ने भारत की आर्थिक दिक्कतों की पोल खोल दी थी।

1975 की इमरजेंसी 

माना जाता है कि 1975 में इमरजेंसी और बाद में कई दूसरी राजनीतिक उथल पुथल पर भी इसका असर पड़ा।

1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध

इस बजट पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध का भी असर था। उस वक्त रक्षा खर्च ₹1,600 करोड़ हो गया था। और 1972 में सूखा भी पड़ चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *