Women’s World Cup 2025: हरमन की टीम ने जीता हर- मन

0
WhatsApp Image 2025-11-03 at 1.16.58 AM

साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर भारत पहली बार बना विश्व चैंपियन

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार की रात इतिहास बन गया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप 2025 अपने नाम कर लिया। अब तक 2005 और 2017 के फाइनल में मिली हार का बदला इस टीम ने ले लिया। पूरे देश में इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया जा रहा है।

फाइनल में टीम इंडिया का धमाकेदार प्रदर्शन

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए।
शेफाली वर्मा ने 87 रन की शानदार पारी खेली, जबकि दीप्ति शर्मा ने 58 गेंदों पर 58 रन बनाए और गेंदबाजी में 5 विकेट लेकर मैच का पासा पलट दिया। साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 101 रन जरूर बनाए, लेकिन टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर सिमट गई।

दीप्ति शर्मा बनीं फाइनल की हीरो

फाइनल मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार खेल दिखाया। 9.3 ओवर में सिर्फ 39 रन देकर 5 विकेट झटके और इसके साथ ही टूर्नामेंट की टॉप विकेट टेकर भी बनीं। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

जीत के बाद पैसों की बारिश — 39.55 करोड़ की इनामी राशि

आईसीसी ने इस बार वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड प्राइज मनी रखी थी। भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर 4.48 मिलियन डॉलर (करीब ₹39.55 करोड़) मिले। वहीं उपविजेता साउथ अफ्रीका को ₹19.77 करोड़, और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली ऑस्ट्रेलिया व इंग्लैंड को ₹9.89 करोड़-₹9.89 करोड़ दिए गए।

मुकाबलाविरोधी टीमपरिणामप्लेयर ऑफ द मैचशीर्ष स्कोररशीर्ष विकेट टेकर
पहला मैचश्रीलंकाभारत ने 59 रन से जीतादीप्ति शर्माअमनजोत कौर (57)दीप्ति शर्मा (3)
दूसरा मैचपाकिस्तानभारत ने 88 रन से जीताक्रांति गौड़हरलीन देओल (46)दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़ (3-3)
तीसरा मैचसाउथ अफ्रीकाभारत 3 विकेट से हाराएन.डी. क्लार्कऋचा घोष (94)स्नेह राणा, क्रांति गौड़ (2-2)
चौथा मैचऑस्ट्रेलियाभारत 3 विकेट से हाराएलिसा हीलीस्मृति मंधाना (80)श्रीचरणी (3)
पांचवां मैचइंग्लैंडभारत 4 रन से हाराहीदर नाइटस्मृति मंधाना (88)दीप्ति शर्मा (4)
छठा मैचन्यूज़ीलैंडभारत ने 53 रन से जीतास्मृति मंधानाप्रति का रावल (122)रेणुका सिंह (2)
सातवां मैचबांग्लादेशबारिश से बेनतीजास्मृति मंधाना (34)राधा यादव (3)
सेमीफाइनलऑस्ट्रेलियाभारत ने 5 विकेट से जीताजेमिमा रोड्रिग्सजेमिमा रोड्रिग्स (127)दीप्ति शर्मा, श्रीचरणी (2-2)
फाइनलसाउथ अफ्रीकाभारत ने 52 रन से जीतादीप्ति शर्माशेफाली वर्मा (87)दीप्ति शर्मा (5)

भारत का वर्ल्ड कप इतिहास

1978 से अब तक भारत ने कई बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया, लेकिन 2025 का यह टूर्नामेंट सबसे ऐतिहासिक रहा।पहली बार भारतीय महिला टीम विश्व चैंपियन बनी। स्मृति मंधाना (434 रन) और दीप्ति शर्मा (22 विकेट) इस टूर्नामेंट की सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *