38 साल बाद सामने आईं ‘मिस्टर इंडिया’ की क्यूट टीना, हुजान खोदाइजी की तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
Entertainment News Desk: बॉलीवुड की कल्ट फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ (1987) को आज भी लोग याद करते हैं। अनिल कपूर और श्रीदेवी की एक्टिंग से लेकर मोगैम्बो का डायलॉग “मोगैम्बो खुश हुआ” तक, इस फिल्म ने सिनेमा के इतिहास में अपनी अलग जगह बनाई। लेकिन इस फिल्म की सबसे खास बात केवल इसके हीरो-हीरोइन या विलेन नहीं थे, बल्कि वे नन्हे-मुन्ने कलाकार भी थे, जिन्होंने अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लिया।
इन्हीं में से एक थीं टीना, जिसका किरदार निभाया था चाइल्ड आर्टिस्ट हुजान खोदाइजी (Huzaan Khodaiji) ने। फिल्म में टीना की डिंपल वाली स्माइल और मासूमियत आज भी दर्शकों के ज़हन में बसी है। हालांकि फिल्म की कहानी में बम धमाके के दौरान टीना की मौत हो जाती है, और वह सीन कई लोगों के दिल को छू गया था।
38 साल बाद बदला अंदाज़
अब लगभग चार दशक बाद हुजान खोदाइजी की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें वे एक टॉल, ब्यूटीफुल और एलीगेंट लेडी के रूप में नज़र आ रही हैं। एक तस्वीर में वे ब्लू ड्रेस पहने दिख रही हैं, जिसमें उनकी प्यारी स्माइल और डिंपल आज भी उतने ही आकर्षक लगते हैं। फैन्स इन्हें देखकर चौंक गए हैं और कह रहे हैं कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है।
फिल्म के बाद छोड़ा एक्टिंग करियर
आपको जानकर हैरानी होगी कि ‘मिस्टर इंडिया’ के बाद हुजान खोदाइजी कभी फिल्मों में नहीं दिखीं। उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाकर कॉर्पोरेट करियर की ओर कदम बढ़ाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे Lintas नाम की एडवरटाइजिंग कंपनी में बतौर एडवरटाइजिंग एग्जीक्यूटिव काम कर रही हैं और मार्केटिंग फील्ड में उन्होंने अपनी अच्छी-खासी पहचान बनाई है।
इंस्टाग्राम प्रोफाइल प्राइवेट
हुजान खोदाइजी इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं, लेकिन उन्होंने अपना अकाउंट प्राइवेट रखा हुआ है। इसके बावजूद उनकी तस्वीरें कभी-कभी फैन्स तक पहुंच जाती हैं और तुरंत वायरल हो जाती हैं।
फैंस की प्रतिक्रिया
फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के चाहने वाले अब भी टीना के मासूम किरदार को नहीं भूले हैं। नई तस्वीरें देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि उनकी स्माइल और डिंपल आज भी दिल जीतने वाले हैं।
38 साल पहले जिस बच्ची ने बड़े पर्दे पर मासूमियत बिखेरी थी, वही आज एक सफल और ग्लैमरस महिला के रूप में सामने आई हैं।
news Journalist
